{"_id":"6af9ad1a710794735c08c6fd","slug":"video-yash-defeated-nitin-in-the-75-kg-weight-category-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"75 किलोग्राम भार वर्ग में यश ने नितिन को दी पटकनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी।
दूबलधन मार्ग पर स्थित संत शिरोमणि बाबा हरिदास मंदिर दल्ला वाला धाम बेरी में आयोजित दंगल के दूसरे दिन पहलवानों ने विभिन्न वजन के वर्ग में खूब दमदख दिखाया।
दंगल के दूसरे दिन बाबा भोला दास ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ करवाया। देर शाम तक चले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए आसपास के गांवों के खेल प्रेमी जुटे। बाबा रामदास उर्फ राजू ने बताया कि हर वर्ष पूरे क्षेत्र वासियों के सहयोग से इस दंगल व भंडारे का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने बताया कि दंगल में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंदिर में सुबह हवन यज्ञ कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुति डाली व बाबा हरिदास की प्रतिमा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। कोच बिट्टू बाघपुर ने बताया कि दो दिवसीय दंगल का समापन हो गया। दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए।
इस अवसर पर प्रदीप ढराणा, देवेंद्र उर्फ कालू दुबलधन, बिट्टू बाघपुर, कैलाश डागर, उमेद पहलवान वजीरपुर, संजीत चिमनी, मुकेश छारा, पवन, मनीष, संजय, नवाब डीघल, अजय, अजीत, अनिल लाडपुर मौजूद रहे।
ये रहे दंगल के परिणाम...
28 किलोग्राम भार वर्ग में भविष्य प्रथम, रिहान द्वितीय, विराट ने तृतीय स्थान पर रहा। 32 किलोग्राम भार वर्ग में लक्ष्य प्रथम, यश द्वितीय, लव ने तृतीय स्थान हासिल किया। 36 किलोग्राम भार वर्ग में डेविड, सत्यम द्वितीय, तनवी ने तृतीय स्थान पर रहा। 40 किलोग्राम भार वर्ग में नितिक प्रथम, तनिश द्वितीय, हर्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 45 किलोग्राम भार वर्ग में हर्ष प्रथम, वंश द्वितीय, प्रत्यक्ष ने तृतीय हासिल किया। 50 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन प्रथम, सूर्या द्वितीय व दलजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में प्रविंद्र प्रथम, रवि द्वितीय व निक्कू ने तृतीय स्थान हासिल किया। 62 किलोग्राम भार वर्ग में कुनाल प्रथम, नैतिक द्वितीय व निखिल ने तृतीय स्थान हासिल किया। 68 किलोग्राम भार वर्ग में नितेश ने प्रथम, दक्ष ने द्वितीय व तनिश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 75 किलोग्राम भार वर्ग में यश प्रथम, नितिन द्वितीय व आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।