{"_id":"6af9af2507274289150464c7","slug":"video-an-offering-arghya-was-made-to-the-setting-sun-and-worship-was-performed-according-to-prescribed-rituals-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, विधि-विधान से की गई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य, विधि-विधान से की गई पूजा
झज्जर।
शहर के ब्राह्मण वाले जोहड़ पर रविवार शाम को पूर्वांचलवासियों की तरफ से छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पूर्वांचलवासियों ने ब्राह्मण वाले जोहड़ पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ महापर्व में रविवार शाम के समय पूजा को लेकर पूरे ब्राह्मण वाले जोहड़ परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना की। छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और सुखी जीवन की कामना। पूजा में गन्ना, फल और अन्य पूजन सामग्री का इस्तेमाल किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने ब्राह्मण वाले जोहड़ में स्नान किया और सूर्य देव की उपासना की। रविवार को शाम के समय अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्राह्मण वाले जोहड़ के पास एकत्रित हुए। पूर्वांचलवासियों ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर पर्व की धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान पूजा समाप्त होने के बाद अलग-अलग परिवारों की तरफ से सेल्फी भी ली गई।
पूर्वांचलवासी संतोष पासवान व मदन ने बताया कि रविवार को शाम के समय अस्त होते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया है। सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रतियों की तरफ से व्रत खोला जाएगा। अलग-अलग लोगों की तरफ से 36 से 48 घंटे का व्रत रखा जाता है। बिहार व पूर्वांचलवासियों के लिए यह सबसे बड़ा पर्व होता है। वह पिछले कई वर्षों से झज्जर में रहकर ही छठ महापर्व की पूजा कर रहे है। छठ महापर्व में प्रसाद के रूप में चालव, मेवा, मिठाईयां, फल, खीर सहित अन्य सामान तैयार किए जाते हैं। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई।
आज उगते सूर्य काे दिया जाएगा अर्ध्य
छठ महापर्व में आज सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा। छठ महापर्व के समापन के बाद व्रतियों की तरफ से व्रत खोला जाएगा और प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। अलग-अलग लोगों की तरफ से 36 से 48 घंटे का व्रत रखा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।