{"_id":"6af9ad122250724869005ef1","slug":"video-by-the-grace-of-god-a-living-being-attains-the-human-form-pandit-pawan-kaushik-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ईश्वर कृपा से जीव को मनुष्य योनि प्राप्त होती : पंडित पवन कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईश्वर कृपा से जीव को मनुष्य योनि प्राप्त होती : पंडित पवन कौशिक
झज्जर।
सिद्ध बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर परिसर में महिला संकीर्तन मंडली के तत्वाधान में चल रही कार्तिक मास की कथा में कथा वाचक पंडित पवन कौशिक ने ईश्वर कृपा का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि ईश्वर कृपा से जीव को मनुष्य योनि प्राप्त होती है। इस संसार में सोचने की शक्ति और विवेक मनुष्य को ही प्राप्त है। उन्होंने कहा कि विवेक द्वारा वह धर्म के मार्ग पर चलकर वैराग्य प्राप्त कर सकता है। वैराग्य से ज्ञान प्राप्त होता है। ज्ञान से ईश्वर भक्ति प्राप्त होती है, जिसके द्वारा वह निष्काम कर्म करता हुआ मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। आयोजित कार्यक्रम में नारायण सरदाना, कोमल, विशन वधवा, संध्या आर्य ने राधा तेरे चरणों की, गर धूल जो मिल जाए, सच कहती तू मेरी तकदीर बदल जाए..सुनते है तेरी रहमत दिन रात बरसती है..इंदू भूगड़ा ने राधे राधे श्याम बोल आएंगे, आएंगे श्याम वृंदावन कहा दूर है..सुषमा गोसाई ने मैं तो हर सांस पर राधा राधा जपू फिर ना जाने ये जीवन मिले ना मिले महिला मंडली की सदस्यों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर महिला प्रधान इंदू देवराज भूगड़ा, उषा रंजन, सृष्टि, यशिका रंजन, प्रधान रमेश लखेरा समाज, अर्पित मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।