{"_id":"6a9c12f94a18e6cca604a9ee","slug":"video-last-day-of-the-governments-ultimatum-in-jhajjar-sanitation-workers-refuse-to-return-to-work-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में सरकार के अल्टीमेटम का आखिरी दिन, सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में सरकार के अल्टीमेटम का आखिरी दिन, सफाई कर्मचारियों ने काम पर लौटने से किया इन्कार
झज्जर।
नगर परिषद कार्यालय के बाहर करीब एक महीने से कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर चल रही हड़ताल और धरना-प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा।
रविवार को कर्मचारियों के काम पर आने को लेकर सरकार के अल्टीमेटम का आखिरी दिन था, लेकिन सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटै। इकाई प्रधान शिवम चावरिया का कहना था कि मांग मान लेने पर पूरे प्रदेश में हड़ताल खत्म होने पर ही सभी कर्मचारी हड़ताल पर वापस आएंगे।
वहीं रविवार को समर्थन देने के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री एवं कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल पहुंचीं। उन्होंने धरनारत सफाई कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और सरकार पर जमकर निशाना साधा। गीता भुक्कल ने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस पार्टी ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा के पटल पर गलत जानकारी देते हुए कहा था कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर सहमति बन चुकी है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आज भी जारी है।
उन्होंने मंत्री कृष्ण बेदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे समाज का ठेकेदार बनने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों को पक्का करवाने के लिए सरकार के समक्ष उनकी मांगों की पैरवी नहीं कर रहे।कांग्रेस विधायक ने सफाई कर्मचारियों के साथ प्रशासन और पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार, लाठीचार्ज की कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार कौशल रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। गीता भुक्कल ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के पेट पर लात मारने का काम किया है। उनकी मांग है कि सरकार जल्द नीति बनाकर सभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करे। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती है तो सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए पहली कलम से फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र दरोगा के अलावा कर्मचारी विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।