{"_id":"6a86ed313ccf006b9b05ddee","slug":"video-government-should-seriously-listen-to-the-problems-of-bahadurgarhs-hkrn-youth-nishit-kataria-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ एचकेआरएन युवाओं की समस्याएं गंभीरता से सुने सरकार : निशित कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ एचकेआरएन युवाओं की समस्याएं गंभीरता से सुने सरकार : निशित कटारिया
बहादुरगढ़। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि एचकेआरएन के माध्यम से रोजगार से जुड़े युवाओं की समस्याओं को सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। युवाओं को रोजगार और नौकरी में सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी। वे वीरवार को एचकेआरएन से जुड़े युवाओं एवं कर्मचारियों के मुद्दों और आओ बदलें बहादुरगढ़ मुहिम को लेकर झज्जर रोड स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
निशित कटारिया ने कहा कि आओ बदलें बहादुरगढ़ केवल राजनीतिक मुहिम नहीं, बल्कि शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए जनता को साथ लेकर चलने का प्रयास है। शहर की समस्याओं को चिन्हित कर प्रशासन के समक्ष उठाया जाएगा और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदेश मीडिया चेयरमैन प्रदीप यादव ने कहा कि मुहिम के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सीटू बराही, पार्षद बलराम दलाल, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, पार्षद संदीप दहिया, युवा कांग्रेस हलका अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा, शहरी अध्यक्ष पंकज फोगाट और वरुण राठी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।