{"_id":"68a5ca8cf59fec374b090116","slug":"video-congress-workers-paid-tribute-to-former-prime-minister-rajiv-gandhi-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
भारत में कंप्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को जिला अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाया, जिसकी वजह से आज देश विकास की नई इबारत लिख रहा है। सभी कार्यकर्ताओं को राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए राष्ट्रहित में प्रयास करने की जरूरत है। आज देश जिस दौर से गुजर रहा है, उस हालात में हमारी और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने का काम किया। आज हमारी युवा पीढ़ी को उनके नक्शे कदम पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राज सिंह जाखड़, ईश्वर वत्स, उदयभान पूनिया, सूरजभान जाखड़, पूर्व प्रधान वीरेंद्र दरोगा, पीसीसी डेलीगेट सुभाष गुर्जर, पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, पूर्व पार्षद संतराम गुर्जर, देवेंद्र यादव, राकेश अरोड़ा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।