{"_id":"6b0c313d6eb06def9a07b977","slug":"video-hard-work-is-the-hallmark-of-the-jatav-community-manish-bansal-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाटव समाज की मेहनत ही पहचान : मनीष बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर
पुराना बस स्टैंड रोड स्थित जाटव मोहल्ला में नवनिर्माण युवा जाटव सेवा समिति द्वारा 13 वां विशाल मां भवगती जागरण श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित किया गया।
धर्म नगरी से विख्यात झज्जर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा थी। मां भगवती जागरण में बर्फ से निर्मित महाकाल, प्रवेश द्वार पर मां वैष्णों की गुफा, आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा से पूरे क्षेत्र को रंग बिरंगी अद्भुत लाइटों, गुरु रविदास मंदिर, उगते हुए ज्वारों से जय महाकाल और कई प्रकार के सुगंधित फूलों से मां भगवती के दरबार को सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। जिसे देखने हजारों की संख्या में शहरवासी और ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे।
जय माता दी और भीमेश्वरी देवी माता के जयकारों से कार्यक्रम का शुभारंभ मां भीमेश्वरी देवी बेरी से लाई गई अखंड ज्योत से हुआ। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने विधिवत पूजन किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास बाल्मीकि, जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान बिरधाना और भाजपा नेता मनीष बंसल ने ज्योति प्रचंड कर जागरण का शुभारंभ किया और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि जाटव समाज की मेहनत झज्जर क्षेत्र में अपनी पहचान है। समाज के लोग अपनी कला में निपुण है। उन्होंने कहा कि मां भगवती के दरबार में जो भक्त सच्चे मन से आता हैं उसकी मनोकामना मां पूर्ण करती हैं। मंच का संचालन विक्की भगाना ने किया। झांकी सम्राट राहुल चक्रधारी ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक झाकियां प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
गणेश स्तुति और चलो बुलावा आया हैं माता ने बुलाया हैं भजनों के साथ भजन गायक विक्की भगाना ने भजन गायन की शुरुआत की। आयोजित कार्यक्रम में वृजराज सिंह लक्खा आगरा, रितिका जैन आगरा, दिल्ली से कुलदीप सिंह सहित अन्य भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक मां भगवती व देवी देवताओं के भजनों से तेरे दरबार में मैया खुशी मिली हैं.. राधे राधे बोल श्याम आएंगे.. तेरे दर्शन करने आंऊं लोग कहे जय माता दी...श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..हें मां मुझको ऐसा घर दो जिसमें तुम्हारा मंदिर हो..श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।