Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Commandant Sunil Kumar from Bahadurgarh has been awarded the President’s Meritorious Service Medal.

बहादुरगढ़ के कमांडेंट सुनील कुमार को राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया

Wed, 18 Nov 2026 02:53 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 18 Nov 2026 02:53 PM IST
Commandant Sunil Kumar from Bahadurgarh has been awarded the President’s Meritorious Service Medal.
बहादुरगढ़ के कमांडेंट सुनील कुमार को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित किया गया है। 18 नवंबर 2026 को महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर वार्ड-13 पार्षद मोहित राठी नंबरदार ने बधाई देते हुए इसे बहादुरगढ़ एवं पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव की बात बताया। मोहित राठी नंबरदार ने कहा कि कमांडेंट सुनील कुमार ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की शानदार मिसाल कायम की है। राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित होना उनकी वर्षों की मेहनत, उत्कृष्ट कार्यशैली और देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। कमांडेंट सुनील कुमार ने वर्ष 1998 में राजकीय महाविद्यालय, बहादुरगढ़ से स्नातक किया तथा भारतीय मानवाधिकार संस्थान, नई दिल्ली से मानवाधिकार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया। जुलाई 2002 में सशस्त्र सीमा बल में ग्रुप-ए अधिकारी के रूप में सहायक कमांडेंट पद पर नियुक्त हुए। 24 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में उन्होंने देश के विभिन्न संवेदनशील एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सीमा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान, निर्वाचन ड्यूटी और तस्करी विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोहिमा, महाराजगंज, नरकटियागंज, फालाकाटा और श्रीनगर सहित विभिन्न स्थानों पर सेवाएं देते हुए उन्होंने परिचालन एवं प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके नेतृत्व में महत्वपूर्ण सफलताएं मिलीं तथा हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। प्रशिक्षण एवं आधारभूत ढांचे के विकास में भी उन्होंने उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी सेवाओं के लिए महानिदेशक एसएसबी द्वारा सिल्वर एवं गोल्डन डिस्क और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक, जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त का विशेष प्रशस्ति-पत्र तथा वर्ष 2025 में सराहनीय सेवा पदक सहित अनेक सम्मान प्रदान किए जा चुके हैं। उनके नाम 14 प्रशस्ति पुरस्कार एवं 26 प्रशंसा-पत्र भी हैं। वर्तमान में कमांडेंट सुनील कुमार 67वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, तवांग में कमांडेंट के पद पर कार्यरत हैं तथा भूटान सीमा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। राष्ट्रपति के मेरिटोरियस सेवा मेडल से सम्मानित होना उनके गौरवशाली सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मोहित राठी नंबरदार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सुनील कुमार की यह उपलब्धि बहादुरगढ़ की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाली है और समूचे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर मुठभेड़: पुलिस ने बताया कैसी घटित हुई घटना, मारा गया सुपारी किलर

18 Nov 2026

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! 21 नवंबर को भारी बारिश, 50 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

18 Nov 2026

अयोध्या: शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आज लाखों लोगों के उमड़ने की उम्मीद

18 Nov 2026

‘सूर्या’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्ती, IMA ने उठाए सवाल! डॉ. अनुराग शर्मा से खास बातचीत

18 Nov 2026

VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

18 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: गोपाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री ने किया गो-पूजन, लिया आशीर्वाद।

18 Nov 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

18 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: बेवर कस्बे में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है।

18 Nov 2026

VIDEO: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके में रखे पाउच उठाकर बाहर फेंके।

18 Nov 2026

दमोह: अवैध मिट्टी से भरा ट्रैक्टर रोकना वनकर्मी को पड़ा भारी, चालक ने दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

18 Nov 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

18 Nov 2026

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026

शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी

17 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

17 Nov 2026

मेरठ: स्मोकिंग से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया

17 Nov 2026

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी

17 Nov 2026

मेरठ: निशुल्क नेत्र शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित

17 Nov 2026

मेरठ: पीएनबी के प्रबंध निदेशक बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

17 Nov 2026

मेरठ: गोपाष्टमी पर किया गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

17 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर खराब पड़ी लाइटें, वाहन चालकों को होती परेशानी

17 Nov 2026

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

17 Nov 2026

वीडियो: युवा महोत्सव में लोहाघाट के प्रतिभागियों का रहा दबदबा

17 Nov 2026

रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रामादेवी चौराहा कराया गया खाली

17 Nov 2026

आइसा का सम्मेलन संपन्न: अंकिता भंडारी के माता पिता भी पहुंचे, हुए भावुक

17 Nov 2026

श्री राधा-कृष्ण गोशाला में 23 लाख रुपये की सहायता का चेक सौंपा

17 Nov 2026

जिस राज्य की प्रजा प्रसन्न, वही राम राज्य : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

17 Nov 2026

गोपाष्टमी पर गोशालाओं में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गोमाता का पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

जमीन तकसीम की नकल देने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

17 Nov 2026

सीहोर: बुधनी में गोदाम बना आग का गोला, बिजली उपकरण और प्लास्टिक का सामान जलकर खाक; लाखों की क्षति की आशंका

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed