फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Job fair to be held at ITI Bhaproda on the 22nd.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई भापड़ौदा में 22 को लगेगा रोजगार मेला

Sat, 19 Sep 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Job fair to be held at ITI Bhaproda on the 22nd.
बहादुरगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भापड़ौदा में 22 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में एसबी पैकेजिंग, सांपला की ओर से आईटीआई के सभी ट्रेडों के प्रशिक्षित युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप के 50 पदों पर चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। आईटीआई प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में शुरू होगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आवेदकों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कर्मचारियों को 13 रुपये प्रतिदिन की दर से कैंटीन सुविधा और बहादुरगढ़ से आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन मिलेगा। तीन शिफ्ट में कार्य करना होगा। अभ्यर्थियों के लिए अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर 100 प्रतिशत प्रोफाइल पूर्ण करना, ई-केवाईसी और आधार से बैंक खाता लिंक होना अनिवार्य है। उन्हें मूल शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ फोटो प्रतियां भी लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed