{"_id":"6aad9225add1ac11ac096763","slug":"man-commits-suicide-after-video-calling-his-wife-driven-by-mental-stress-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127331-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसिक तनाव से युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मानसिक तनाव से युवक ने पत्नी को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या
Sat, 19 Sep 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के छोटूराम नगर में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के लालपुर गांव का निवासी चेतन सिंह (31) मानसिक तनाव में था। उसने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करने के बाद यह कदम उठाया।
चेतन सिंह बहादुरगढ़ की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह छोटूराम नगर में किराए के मकान में अकेला रहता था। उसकी पत्नी और तीन बेटियां गांव में रहती हैं। आत्महत्या के दौरान पत्नी लगातार उसे समझाने का प्रयास करती रही। उसने चेतन को ऐसा कदम न उठाने की अपील की। लेकिन चेतन ने उसकी बात नहीं मानी।
पत्नी की सूचना पर लाइनपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो चेतन मृत मिला। घटना के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
वर्जन
प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटना को हादसा मानते हुए कार्रवाई की है।-राजेश कुमार, एसएचओ, थाना लाइनपार, बहादुरगढ़।