फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Four students drowned in a canal during the immersion of the Ganesh idol; three were rescued.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबे चार छात्र, तीन को बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Four students drowned in a canal during the immersion of the Ganesh idol; three were rescued.
फोटो 74: दूल्हेड़ा नहर में डूबे छात्र की तलाश में एसडीआरएफ की टीम। (संवाद
बादली। दूल्हेड़ा गांव स्थित नहर में शुक्रवार शाम गणेश विसर्जन करने गए चार छात्र पानी में डूब गए। राहगीरों ने तीन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, एक छात्र गहरे पानी में डूबकर समा गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और लापता छात्र की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

चारों छात्र दूल्हेड़ा गांव के निकमार कॉलेज में आर्किटेक्ट कोर्स के द्वितीय वर्ष में पढ़ते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे गणेश विसर्जन के लिए दूल्हेड़ा नहर पर गए थे। इसी दौरान चारों पानी में डूब गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तीन छात्रों को बचा लिया। बचाए गए छात्रों की पहचान शिवदर्शी मिश्रा (25) निवासी अलीगंज, एटा उत्तर प्रदेश, आशीष जोशी (25) निवासी भुसावल, महाराष्ट्र और आकिब (25) निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। लापता छात्र का नाम विख्यात शर्मा है, जो एडवांस प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का द्वितीय वर्ष का छात्र है और कश्मीर का रहने वाला है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नहर में डूबे छात्र विख्यात शर्मा की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया। रात 9 बजे गोताखोर नहर पर पहुंचे और तलाश में जुट गए। गोताखोर पानी में उतरकर छात्र विख्यात शर्मा की लगातार तलाश कर रहे हैं। पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जो बचाव अभियान की जानकारी लेती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दूल्हेड़ा नहर में छात्र के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस की ओर से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। लापता छात्र की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र के मिलने तक तलाश जारी रहेगी। समाचार लिखे जाने तक लापता छात्र विख्यात शर्मा का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस और रेस्क्यू टीम की ओर से नहर में लगातार तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed