फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Pledge to shun single-use plastic during the Ganpati festival.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणपति उत्सव में सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने का संकल्प

Sat, 19 Sep 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pledge to shun single-use plastic during the Ganpati festival.
बहादुरगढ़। बालक हितैषी मंडल की ओर से सुभाष चौक पर आयोजित गणपति उत्सव के दौरान क्लीन एंड ग्रीन संस्था ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था के वजीर दहिया और अजय जैन ने श्रद्धालुओं व शहरवासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। उन्होंने लोगों से बाजार जाते समय कपड़े के थैले का इस्तेमाल करने और प्लास्टिक की थैलियों से दूरी बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

क्लीन एंड ग्रीन एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय जैन ने कहा कि गणपति उत्सव धार्मिक आस्था के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का भी अवसर है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर दे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीर दहिया ने कहा कि स्वच्छ और हरित शहर के लिए जनभागीदारी जरूरी है। संस्था ने लोगों से पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed