{"_id":"6ab544419b9211d96002dae8","slug":"video-beri-ganpati-bappa-morya-grand-procession-taken-out-amidst-the-beating-of-drums-and-nagadas-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बेरी: गणपति बप्पा मोरया... ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरी: गणपति बप्पा मोरया... ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
बेरी। धर्मनगरी बेरी में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दस दिनों तक चले धार्मिक आयोजन के बाद वीरवर को भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धा और उल्लास के साथ विदाई दी गई। हलवाईयों वाली में पिछले कई वर्षों से गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गणपति महाराज की प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। वीरवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और युवा शामिल हुए। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे।
कई श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते हुए भगवान गणेश को विदाई देते नजर आए। गणेश चतुर्थी से लेकर विसर्जन तक प्रतिदिन शाम को भगवान गणेश की झांकी और पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आरती में शामिल होते थे। दस दिनों तक चले आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा। शोभायात्रा हलवाईयों वाली गली से शुरू होकर देवी मंदिर वाली गली, मेन बाजार, शिव चौक, बस स्टैंड से होते हुए दुजाना मार्ग नहर के पास पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का नहर में विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संजय कंसल, धमेंद्र, संदीप कंसल, प्रिंस, शिवकुमार, गौरव, निखिल, संदीप सचदेवा, विक्की मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।