Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Bahadurgarh: Unpaved lanes and drains in Shri Ram Colony to be constructed at a cost of ₹3.47 crore; development works launched.
{"_id":"6aa5463f1208b16c910ed5ac","slug":"video-bahadurgarh-unpaved-lanes-and-drains-in-shri-ram-colony-to-be-constructed-at-a-cost-of-rs347-crore-development-works-launched-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: श्रीराम कॉलोनी में 3.47 करोड़ से बनेंगी कच्ची गलियां और नालियां, विकास कार्यों का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: श्रीराम कॉलोनी में 3.47 करोड़ से बनेंगी कच्ची गलियां और नालियां, विकास कार्यों का शुभारंभ
बहादुरगढ़। ओमेक्स सिटी के पास स्थित श्रीराम कॉलोनी में अब कच्ची गलियों और नालियों की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। नगर परिषद की ओर से कॉलोनी में करीब 3.47 करोड़ रुपये की लागत से कच्ची गलियों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और वार्ड 30 की पार्षद नीना राठी ने नारियल फोड़कर विकास कार्यों का शुभारंभ किया।
श्रीराम कॉलोनी को वर्ष 2023 में भाजपा सरकार की ओर से वैध किया गया था। वैध होने के बाद भी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ था और लोग लंबे समय से कच्ची गलियों तथा नालियों की समस्या झेल रहे थे। बारिश के दौरान गलियों में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए चेयरपर्सन सरोज राठी के निर्देश पर नगर परिषद अधिकारियों ने विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कराया था।
चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलोनी को वैध करवाने के बाद अब यहां विकास कार्य शुरू कराना प्राथमिकता थी।
भाजपा के विधानसभा प्रत्यशी रहे दिनेश कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कराना है। श्रीराम कॉलोनी को वैध करने के बाद यहां विकास कार्यों की मांग लंबे समय से उठ रही थी। अब करीब 3.47 करोड़ रुपये से गलियों और नालियों का निर्माण शुरू होने से लोगों की पुरानी समस्या दूर होगी।
इस मौके पर दिनेश शेखावत, मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता, पार्षद राजेश तंवर, पार्षद नीना राठी, सुदेश रंगा, प्रवीण कुमार, विजय,परमिंदर जांगड़ा, नकुल चोपड़ा, सोनू मान, अत्तर सिंह कौशिक, जगबीर दहिया, सुमित बराही, रविंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।