फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Elderly woman attacked by troop of monkeys, injured.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बंदरों के झुंड ने वृद्धा पर किया हमला, घायल

Sun, 13 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman attacked by troop of monkeys, injured.
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 में शनिवार दोपहर 20-30 बंदरों के झुंड ने 60 वर्षीय पूनम दहिया पर हमला कर दिया। महिला को कई जगह से काटा गया और पेट पर गहरे घाव हुए। परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

ऋषि प्रकाश दहिया ने बताया कि उनकी पत्नी पूनम घर के पास गली में खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। पूनम के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बंदरों को भगाकर महिला को बचाया। हमले में पूनम के शरीर पर कई जगह काटने के निशान आए। पहले उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज नहीं मिलने पर उन्हें दिल्ली ले जाना पड़ा।
विज्ञापन


बंदरों के आतंक पर कार्रवाई
ऋषि प्रकाश दहिया के अनुसार, सेक्टर-6 में लंबे समय से बंदरों का आतंक है। 20-30 बंदरों का झुंड मकानों और सड़कों पर घूमता रहता है। नगर परिषद पर स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप है। करीब एक साल पहले 1500 बंदर पकड़े गए थे। सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा ने बताया कि 3000 बंदरों को पकड़ने का प्राक्कलन तैयार हो रहा है। जल्द ही इसकी निविदा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed