फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Villagers made aware about the dangers of drug abuse.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक

Sun, 13 Sep 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 13 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers made aware about the dangers of drug abuse.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादली। नशा मुक्ति अभियान के तहत झज्जर पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव बादली के लाठयान पाना स्थित बड़ी चौपड़ में ग्रामीणों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति टीम के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी।
उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उसके परिवार और पूरे समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नशे की लत छोड़ना चाहता है तो पुलिस टीम उसकी मदद करती है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को बहादुरगढ़ स्थित पॉलीक्लिनिक से आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाने में भी पुलिस सहयोग करती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस के सहयोग और उचित उपचार के माध्यम से कई लोग नशे की आदत छोड़ चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नशा करने वाले व्यक्ति को समाज से अलग न समझें, बल्कि उसे समझाकर नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और हरसंभव सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों से युवाओं को नशे से बचाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed