{"_id":"6aa92e227fd3d70e100d1fd4","slug":"video-bahadurgarh-sewerage-system-paralyzed-sewage-flowing-onto-roads-public-distressed-by-administrative-negligence-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: सीवरेज व्यवस्था ठप, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, प्रशासनिक लापरवाही से जनता त्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: सीवरेज व्यवस्था ठप, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, प्रशासनिक लापरवाही से जनता त्रस्त
बहादुरगढ़। सीवरेज ओवरफ्लो, जलभराव व दूषित पेयजल आपूर्ति के कारण वार्ड नंबर 15 समेत शहर की कई कॉलोनियों में लोगों का जीना दूभर हो गया है। नगर पार्षद व लोगों द्वारा लगातार लिखित व मौखिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद शासन एवं प्रशासन आंखें मूंदे बैठा है। यह कहना है इंडियन नेशनल लोकदल नेता व पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र नफे सिंह राठी का।
इनेलो नेता भूपेंद्र राठी का कहना है कि बाग वाला मोहल्ला, किला मोहल्ला, संजय कॉलोनी, पालिका कॉलोनी, बसंत विहार, विकास नगर, शास्त्री नगर, देव नगर सहित अनेक कॉलोनियों में सीवरेज की समस्या व दूषित पेयजल से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी सुशीला, मुन्नी, वनीता, बीरमति, रमेश देवी, कविता, यामिनी, सुदेश, मीना, लक्ष्मी, राजेश कुमारी, रवींद्र राठी, रामनिवास सैनी, सूरज राजपूत, कृष्ण प्रधान, केवलराम, ढिल्लू राणा, हंसे ठेकेदार, भूप सिंह, बलवंत सिंह, जगदीश खुराना, दीपक सोनी, सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनकी कॉलोनियों में सीवर ओवरफ्लो व जल निकासी न होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कते हो रही हैं। दूषित पेयजल के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। सड़कों पर भरे सीवर के पानी के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही लगभग ठप हो चुकी है। इतना ही नहीं कई परिवार पलायन करने को मजबूर हैं।
युवक की मृत्यु होने के बाद आंदोलन की चेतावनी
शहर में जिस प्रकार से जलनिकासी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है। शासन व प्रशासन की लापरवाही के कारण लगभग एक माह पूर्व बाग वाला मोहल्ला में ओमप्रकाश नामक युवक की मौत हो गई थी। उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए शीघ्र समस्याओं के समाधान की मांग की है यदि ऐसा नहीं होता है तो मजबूरन उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ेगा। इनेलो नेता राठी ने बताया कि समस्याओं को लेकर माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जनस्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों समेत स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। साथ ही सरकार के समाधान पोर्टल पर भी शिकायतें लगातार की जा रही हैं, लेकिन बिना किसी समाधान के शिकायतों को बंद कर दिया जाता है।
-
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।