{"_id":"6b0182dca881228308043297","slug":"video-teacher-rajkumar-is-making-the-city-fragrant-with-colorful-flowers-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रंग बिरंगे फूलों से शहर को महका रहे शिक्षक राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग बिरंगे फूलों से शहर को महका रहे शिक्षक राजकुमार
हिसार। राजकीय उच्च स्कूल टीटीसी के शिक्षक राजकुमार जांगड़ा जिले में फूल खिला रहे हैं। उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ स्कूल परिसर में नर्सरी बना कर उसमें 35 तरह के रंग बिरंगे फूलों की पौध तैयार की हैं। जिनको निशुल्क तौर पर वितरित कर रहे हैं। जिसमें हिसार,भिवानी, जींद, सिरसा, फतेहाबाद सहित कई जिलों से लोग फूलों की पौध लेने पहुंच रहे हैं।
राजकुमार जांगडा ने बताया कि आपसी फूलों की मुहिम के नाम से संस्था चला रहे हैं। जिसमें देश के 14 राज्यों में फूलाें की पौध तैयार कर लोगों को निशुल्क दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने से फूलों की पौध लगाने का काम शुरु करते हैं। नवंबर महीने से इनकाे वितरित करना शुरु करते हैं। दिसंबर तक यह मुहिम पूरी हो जाएगी। पहले दिन चार स्कूलों के शिक्षक पौध लेकर गए हैं। चंडीगढ़ के चौराहों पर खिलने वाले अधिकतर फूलों की किस्म की पौध यहां पर उपलब्ध हैं।
पिछले साल करीब 80 तरह की पौध तैयार की थी। छह जिलों के 150 स्कूलों को पौध वितरित की थी। इसके अलावा 40 से अधिक पार्काें की समितियों को भी फूल वितरित किए थे। इस बार भी हमने 200 से अधिक स्कूलों को पौध देने की तैयारी की है। कोई भी आरडब्ल्यूए, पार्क समिति सदस्य, स्कूल शिक्षक यहां से पौध ले सकता है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था के सहयोगी जेल नंबर 2 , सेक्टर 14 में हरी भरी वसुंधरा संस्था भी फूलों का वितरण कर रही है। शिक्षक राजकुमार ने बताया कि स्कूल परिसर में किचन गार्डन भी बनाया हुआ है। जिसमें कुछ सब्जियां उगाते हैं। जिनको मिड डे मिल में उपयोग करते हैं।
---------
फूलों से प्रकृति और विज्ञान सीख रहे..
राजकुमार जांगडा ने बताया कि फूलों की पौध तैयार करने की प्रक्रिया के जरिए विद्यार्थी प्रेक्टिकल तौर पर प्रकृति के साथ विज्ञान भी सीख रहे हैं। क्यारी तैयार करने से बीज डालने, बीज से पौधा बनने तक की प्रक्रिया बच्चे देखते हैं। जिसमें बच्चे बॉटनी का विषय समझते हैं। फूलों पर आने वाले भंवरे, तितली, मधु मक्खी को भी बच्चों को दिखाते हैं। उनके बारे में भी विस्तार से बताते हैं। इनके महत्व से भी अवगत कराते हैं। प्रेक्टिकल तौर पर देख कर बच्चे अधिक सीखते हैं।
-------------------
पुस्तक का संपादन भी ....
शिक्षक राजकुमार जांगड़ा इससे पहले जहर हमने जो पीया.. पुस्तक का संपादन कर चुके हैं। पूर्व निगम आयुक्त डॉ. अशोक गर्ग ,शिक्षक राजकुमार तथा डॉ. मनोज छाबड़ा ने इस पुस्तक को संपादित किया था। पुस्तक में सफाई कर्मी महिलाओं के जीवन के दर्द , पीड़ा के वास्तविक अनुभवों को शामिल किया गया है। इस पुस्तक ने हिसार में काफी सुर्खिया बटोरी थी।
----------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।