Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sanitation workers in Hansi up in arms again; work halted once more following a prolonged strike.
{"_id":"6aba93f2b4d29eaef60b4f4d","slug":"video-sanitation-workers-in-hansi-up-in-arms-again-work-halted-once-more-following-a-prolonged-strike-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में फिर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, लंबी हड़ताल के बाद दोबारा काम बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में फिर सफाई कर्मचारियों का हल्लाबोल, लंबी हड़ताल के बाद दोबारा काम बंद
हांसी। नगर परिषद हांसी में एक बार फिर सफाई कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला। लंबी हड़ताल के बाद सोमवार दोपहर सफाई कर्मचारियों ने दोबारा सफाई कार्य बंद कर नगर परिषद परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने दरी बिछाकर धरना दिया और मांगें पूरी होने तक काम नहीं करने का ऐलान किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नगर परिषद के डीएमसी का घेराव किया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच माहौल गरम नजर आया। कर्मचारियों का आरोप है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सलवान सारसर ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, जिले में सफाई कार्य बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले का कोई भी कर्मचारी सफाई कार्य नहीं करेगा और कर्मचारी अपने हक के लिए आंदोलन जारी रखेंगे।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में हड़ताल के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस लेना, छह महीने की लंबित सैलरी का भुगतान, तेल-साबुन उपलब्ध करवाना और सफाई कार्य के लिए जरूरी उपकरण मुहैया करवाना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मुख्यमंत्री की ओर से बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद मामले वापस नहीं लिए गए हैं। फिलहाल सफाई कर्मचारियों के दोबारा काम बंद करने से हांसी शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। अब निगाहें नगर परिषद प्रशासन और कर्मचारियों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हैं कि आखिर इस विवाद का समाधान कब तक निकलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।