फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   There is hope that stalled work at the Buffalo Research Centre will gain momentum.

Hisar News: भैंस अनुसंधान केंद्र के अटके कामों को रफ्तार मिलने की जगी आस

Tue, 29 Sep 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 29 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
There is hope that stalled work at the Buffalo Research Centre will gain momentum.
बास। क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण भैंस अनुसंधान केंद्र के लंबे समय से अटके कार्यों के पूरा होने की उम्मीद जगी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु के प्रयासों के बाद केंद्र के शेष कार्यों के लिए आवश्यक बजट उपलब्ध हो गया है।
विज्ञापन

अगले एक-दो दिन में बजट पीडब्ल्यूडी (भवन एवं सड़क) विभाग को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद निर्माण सहित अन्य लंबित कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन

भैंस अनुसंधान केंद्र केवल एक गांव या क्षेत्र तक सीमित परियोजना नहीं है बल्कि आसपास के अनेक गांवों के किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण संस्थान साबित होगा। केंद्र के पूरा होने से पशुपालन, भैंसों की नस्ल सुधार, वैज्ञानिक पशु प्रबंधन और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। इससे पशुपालकों को आधुनिक तकनीक और बेहतर पशुपालन पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने उठाया था मुद्दा :
पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने केंद्र के लंबित कार्यों को पूरा करवाने के लिए समय-समय पर संबंधित विभागों के अधिकारियों और सरकार के समक्ष मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एलयूवीएस की लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। इससे केंद्र के शेष कार्यों को भी गति मिली है।

:::::::::
भैंस अनुसंधान केंद्र का काम पूरा होने से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, बेहतर नस्ल और वैज्ञानिक पशुपालन का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री श्याम सिंह राणा और संबंधित अधिकारियों के सहयोग के लिए आभार। केंद्र में अनुसंधान सुविधाओं के विस्तार से पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी- कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed