{"_id":"6ababdaac876b6ddb90f6df4","slug":"150-people-availed-the-benefits-of-schemes-at-the-seva-setu-camp-hisar-news-c-21-hsr1005-961720-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सेवा सेतु शिविर में 150 लोगों ने योजनाओं का उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सेवा सेतु शिविर में 150 लोगों ने योजनाओं का उठाया लाभ
Tue, 29 Sep 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद के गांव खांडा खेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्य
नारनौंद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को गांव खांडा खेड़ी की बड़ी चौपाल में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 150 लोगों ने विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उठाया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। पात्र लोगों के आवेदन करवाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर सहायता भी दी गई।
हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश ठकराल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने एसडीएम विकास यादव के साथ विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से योजनाओं के तहत उपलब्ध सुविधाओं, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली।
उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को योजनाओं की सही जानकारी और उचित मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि कोई पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे।
विज्ञापन
ठकराल ने कहा कि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
शिविर में विभिन्न विभागों के हेल्प डेस्क, स्टॉल और काउंसिलिंग टेबल लगाए गए। डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. दिनेश, एसडीओ डॉ. रविंद्र, डीडब्ल्यूओ दीपिका सारसर और एफओ राजेश कुमार ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर बीडीपीओ राज सिंह, अध्यक्ष शमशेर मोर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राममेहर, सरपंच प्रतिनिधि बलजीत, सोनू सैनी, वीरेंद्र सिंधु और सोनू कोहड़ मौजूद रहे।