फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Outrage expressed over non-payment of salary and risk allowance for the strike period.

Hisar News: हड़ताल अवधि का वेतन और रिस्क अलाउंस न मिलने पर जताया रोष

Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 29 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Outrage expressed over non-payment of salary and risk allowance for the strike period.
हांसी बैठक में विरोध जताते हुए कर्मचारी। संगठन
हांसी। हड़ताल अवधि का वेतन जारी नहीं होने, रिस्क अलाउंस का भुगतान न किए जाने से नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह दोबारा हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सलेवान सारसर और इकाई प्रधान बलजीत सारसर ने कहा कि जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) लक्षित सरीन की ओर से कर्मचारियों को वितरित करने के लिए करीब दो माह से एक वर्ष तक की जरूरत का तेल और साबुन खरीदकर कार्यालय में रखा गया है, लेकिन इसका वितरण नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हड़ताल अवधि का वेतन जारी करने के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं हुआ है और रिस्क अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि यूनियन की हड़ताल सरकार के साथ थी, स्थानीय प्रशासन के साथ नहीं। मांगें पूरी नहीं होने पर सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की जिम्मेदारी डीएमसी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी प्रतिनिधियों ने डीएमसी लक्षित सरीन से वार्ता का प्रयास किया। आरोप है अधिकारी चले गए और नोटिस लेने से इन्कार कर दिया। जिला प्रधान व इकाई प्रधान ने प्रशासन को चेतावनी दी कि मांगों और वेतनमान के भुगतान में कोताही बरती गई तो पुन: हड़ताल की जाएगी।

संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित :
इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ हरियाणा, जिला हांसी की संयुक्त बैठक में पहली संयुक्त जिला कार्यकारिणी गठित की गई। सर्वसम्मति से सलेवान सारसर को जिला प्रधान और सुरेंद्र खटक को सचिव चुना गया। नरेश कुमार वरिष्ठ उपप्रधान, बलजीत पुहाल व जसवीर उपप्रधान, नीलम रानी व रेखा रानी महिला उपप्रधान, नसीब कुमार व प्रदीप गुर्जर संगठन सचिव, विनोद जांगड़ा कोषाध्यक्ष, विनोद सिंधु संगठन सचिव, अरुण चौहान ऑडिटर तथा अनिल कांगड़ा प्रेस सचिव बनाए गए। रिंकू चौहान, राजेंद्र रजनी और किरण को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed