Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Retired professor Sushma Gandhi is raising awareness about environmental protection and cleanliness
{"_id":"69b579506d9a5aabe30d21d8","slug":"video-retired-professor-sushma-gandhi-is-raising-awareness-about-environmental-protection-and-cleanliness-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सेवानिवृत्त प्राध्यापिका सुषमा गांधी लोगों को कर रहीं जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सेवानिवृत्त प्राध्यापिका सुषमा गांधी लोगों को कर रहीं जागरूक
पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी
नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इसी सोच के साथ महिला कॉलेज की
सेवानिवृत्त प्राध्यापिका सुषमा गांधी पिछले कई वर्षों से लोगों और
विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के कम उपयोग के प्रति जागरूक
कर रही हैं।
कैमरी रोड निवासी सुषमा ने बताया कि मेरा विषय संगीत रहा है,
लेकिन इसके बावजूद मैंने हमेशा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और कचरा
प्रबंधन के प्रति जागरूक करने की कोशिश की है। मेरा मानना है कि स्वच्छता
केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति का
कर्तव्य है कि वह अपने घर और आसपास को साफ रखने में योगदान दे। मैं लगभग पिछले 35 वर्षों से हिसार में रह रही हूं और हमेशा से यही कोशिश रही है कि अपने आसपास के लोगों और विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करूं।
कॉलेज में पढ़ने वाली अधिकतर छात्राएं गांवों और शहरों से आती थीं। ऐसे में
मैं उन्हें यही समझाती थी कि हर घर में निकलने वाले कचरे को सही तरीके से
संभालना कितना जरूरी है। यदि हम अपने घर में ही गीले और सूखे कचरे को
अलग-अलग रखना शुरू कर दें और प्लास्टिक को इधर-उधर फेंकने के बजाय
रिसाइक्लिंग के लिए दें, तो सड़कों और गलियों में फैलने वाली गंदगी को काफी
हद तक रोका जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।