{"_id":"6af770d22919e9dead006042","slug":"shaurya-and-anshul-become-best-players-ignis-sadan-dominates-in-tug-of-war-hisar-news-c-21-1-hsr1041-991606-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शौर्य और अंशुल बने बेस्ट खिलाड़ी, रस्साकशी में इग्निस सदन का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शौर्य और अंशुल बने बेस्ट खिलाड़ी, रस्साकशी में इग्निस सदन का दबदबा
Sat, 14 Nov 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 14 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
बास। यूनिक इंटरनेशनल स्कूल बास की तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में शौर्य को लड़कों और अंशुल को लड़कियों के वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। रस्साकशी के मुकाबलों में इग्निस सदन ने दो वर्गों में जीत दर्ज की। शुक्रवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ स्पोर्ट्स मीट का उत्साह और रोमांच के बीच समापन हुआ। इसमें छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
प्राचार्या पूजा सिंहमार ने बताया कि छात्राओं की 200 मीटर दौड़ में वेंटस सदन की अंतिम प्रथम, एक्वा सदन की महक द्वितीय और टेलस सदन की भावना तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में टेलस सदन की अंशुल ने पहला, इग्निस सदन की दीपिका ने दूसरा और एक्वा सदन की हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 600 मीटर दौड़ में इग्निस सदन के शौर्य प्रथम, एक्वा सदन के दीपांशु शर्मा द्वितीय और वेंटस सदन के आयुष तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में शौर्य प्रथम, दीपांशु खरब द्वितीय और टेलस सदन के शुभम तृतीय रहे।
रस्साकशी में छात्राओं के वरिष्ठ वर्ग में वेंटस और लड़कों के वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में इग्निस सदन विजेता रहा। छात्राओं की रिले रेस में टेलस और लड़कों की रिले रेस में एक्वा सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो-खो में छात्राओं के वरिष्ठ वर्ग में टेलस सदन विजेता रहा। बास्केटबॉल में 11वीं कक्षा की छात्राओं की टीम चार अंक लेकर प्रथम और 12वीं कक्षा की टीम दो अंक लेकर द्वितीय रही। इस दौरान कबड्डी के मुकाबले भी कराए गए।
विज्ञापन
स्कूल निदेशक प्रवीन मोर और डायरेक्टर मुन्नी मोर ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।