Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused arrested in Case of a break-in at a liquor shop in Bado Patti village in Hisar

हिसार: गांव बाडो पट्टी स्थित शराब ठेके में सेंधमारी का मामला, नकदी व अंग्रेजी शराब चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 01:50 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 14 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

शिकायतकर्ता मनोज निवासी तलवंडी राणा हिसार ने थाना बरवाला में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि गांव बाडो पट्टी में उनका शराब का ठेका है। सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात चोरों ने ठेके की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

विज्ञापन
Accused arrested in Case of a break-in at a liquor shop in Bado Patti village in Hisar
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना बरवाला पुलिस ने गांव बाडो पट्टी स्थित एक शराब ठेके में हुई चोरी व सेंधमारी की वारदात को सुलझा दिया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 34000 रुपये नकद एवं अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद कर ली गई हैं। आरोपी से मामले में संलिप्त अन्य साथियों के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता मनोज निवासी तलवंडी राणा हिसार ने थाना बरवाला में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि गांव बाडो पट्टी में उनका शराब का ठेका है। सुबह करीब 5:00 बजे अज्ञात चोरों ने ठेके की पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 34000 रुपये नकद तथा महंगी अंग्रेजी शराब की बोतलें कट्टों में भरकर चोरी कर लीं।  
विज्ञापन


ठेके के साथ बने ऑफिस में सो रहे सेल्समैन ने आहट सुनकर जब शोर मचाया, तो आरोपी कुछ बोतलें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पहचान छिपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने ठेके के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हालांकि, एक कैमरा सुरक्षित बच गया, जिसकी फुटेज की जांच करने पर मुख्य आरोपी की पहचान राजेन्द्र पुत्र बृजलाल, निवासी बहबलपुर (हिसार) के रूप में हुई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत प्राप्त होते ही थाना बरवाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305, 331(4) व 324(4) के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य सिपाही अजयदीप व मुख्य सिपाही सुनील कुमार की टीम ने साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेन्द्र निवासी बहबलपुर को काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed