Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Trade Association President Praveen Tayal arrested in a land fraud case involving allegations of altering a land record from 120 square yards to 1,200 square yards; MLA Vinod Bhayana also arrived to meet the CIA-1 team.
{"_id":"6aa6ccfb10e7bdacf30735c8","slug":"video-hansi-trade-association-president-praveen-tayal-arrested-in-a-land-fraud-case-involving-allegations-of-altering-a-land-record-from-120-square-yards-to-1200-square-yards-mla-vinod-bhayana-also-arrived-to-meet-the-cia-1-team-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: 120 गज को पेन से 1200 गज करने का आरोप, जमीन धोखाधड़ी मामले में व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल गिरफ्तार; विधायक विनोद भयाना भी CIA-1 से मिलने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: 120 गज को पेन से 1200 गज करने का आरोप, जमीन धोखाधड़ी मामले में व्यापार मंडल प्रधान प्रवीण तायल गिरफ्तार; विधायक विनोद भयाना भी CIA-1 से मिलने पहुंचे
जमीन के रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर कर 120 वर्ग गज जमीन को 1200 वर्ग गज किए जाने के मामले में हांसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 11 मार्च 2026 के आदेश के अनुपालन में CIA-1 हांसी ने हांसी व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण तायल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
आपको बता दे कि मामले की जानकारी मिलने के बाद हांसी के विधायक विनोद भयाना भी CIA-1 कार्यालय पहुंचे। हालांकि विधायक ने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। वहीं प्रवीण तायल की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद कई व्यापारी भी CIA-1 कार्यालय के बाहर पहुंच गए। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने मामले को लेकर मीडिया से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
पुलिस के अनुसार मामला जमीन के रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ और फर्जी दस्तावेज से जुड़ा है। शिकायत में आरोप है कि जमीन के रिकॉर्ड में 120 वर्ग गज के आगे पेन से एक और शून्य जोड़कर उसे 1200 वर्ग गज कर दिया गया। इसके बाद कथित तौर पर फर्जी मूल्यांकन के आधार पर 23 अगस्त 2017 को विलेख संख्या 2942 करवाया गया।
मामला CWP नंबर 15448 ऑफ 2025 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश से संबंधित है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उपायुक्त हांसी कार्यालय की ओर से प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए तहसीलदार हांसी को अधिकृत किया गया था। इसके बाद तहसीलदार कार्यालय की ओर से रजिस्ट्रेशन लिपिक के माध्यम से पुलिस को शिकायत दी गई, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
CIA-1 हांसी के जांच अधिकारी कपिल के अनुसार मामले में जमीन से संबंधित धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। रिकॉर्ड में 120 वर्ग गज को 1200 वर्ग गज किए जाने के मामले में यह पता लगाया जा रहा है कि रिकॉर्ड में बदलाव किसने किया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था।
पुलिस जमीन से जुड़े मूल रिकॉर्ड, कंप्यूटर रिकॉर्ड, दस्तावेजों और रजिस्ट्री से संबंधित तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के अलावा अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं।
प्रवीण तायल की गिरफ्तारी की खबर के बाद CIA-1 कार्यालय के बाहर व्यापारियों की भीड़ जुटने लगी। इसी दौरान हांसी विधायक विनोद भयाना भी CIA-1 कार्यालय पहुंचे। विधायक ने मीडिया से बातचीत नहीं की। व्यापारियों की ओर से भी फिलहाल मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार प्रवीण तायल को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।