{"_id":"6aa67ce87bb66e935f0b1c20","slug":"video-district-chess-tournament-organized-116-participants-took-part-in-lakhimpur-kheri-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी: जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 116 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी: जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, 116 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:07 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में जेसीआई जनसंपर्क सप्ताह के तहत पांचवें दिन जयपुरिया स्कूल परिसर में जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें जिलेभर से 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी उत्साह के साथ शामिल हुए। शतरंज की बिसात पर एक-दूसरे को मात देने के लिए प्रतिभागियों के बीच रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी चाल और रणनीति से प्रतिद्वंद्वी को मात देने का प्रयास किया। जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी आर्येंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ लोगों में खेल भावना को बढ़ावा देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।