{"_id":"6aa67b450f0626ad0003d33e","slug":"video-param-vir-chakra-winner-sanjay-kumar-shares-war-experiences-with-ncc-cadets-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: परमवीर चक्र विजेता ने कैडेट्स को सुनाए सैन्य सेवा के अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: परमवीर चक्र विजेता ने कैडेट्स को सुनाए सैन्य सेवा के अनुभव
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:00 PM IST
Link Copied
संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के छठे दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने कलोल से अपनी अगली सेलिंग यात्रा शुरू की। दिन की शुरुआत परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार के प्रेरणादायक संवाद से हुई। उन्होंने कैडेट्स के साथ अपने जीवन और सैन्य सेवा के अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध के चुनौतीपूर्ण अभियानों का जिक्र करते हुए युवाओं को साहस, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
सूबेदार मेजर संजय कुमार ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना के जवानों ने कई ऐसे मिशनों को अंजाम दिया, जो पहली नजर में असंभव दिखाई देते थे। सैनिकों ने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के बल पर इन चुनौतियों को विजय में बदला। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ संकल्प, अनुशासन और देशभक्ति के साथ सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने कैडेट्स के जोश, जज्बे और साहस की सराहना की। साथ ही उन्हें जीवन में इसी उत्साह और जुनून को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके गांव में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा की भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कैडेट्स के साथ संवाद के बाद सूबेदार मेजर संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। उनकी प्रेरणा और शुभकामनाओं के साथ कैडेट्स ने सतलुज की लहरों पर अपनी अगली सेलिंग यात्रा शुरू की।
छठे दिन मौसम ने भी कैडेट्स के साहस और सेलिंग कौशल की परीक्षा ली। तेज हवाओं के चलते झील में लहरें ऊंची हो गईं। चुनौतीपूर्ण जल परिस्थितियों के बावजूद कैडेट्स ने पूरे हौसले और अनुशासन के साथ सेलिंग जारी रखी।
प्रशिक्षकों की देखरेख और मार्गदर्शन में कैडेट्स ने तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बीच सेलिंग के गुर सीखे। पूरे दिन की यात्रा के दौरान कैडेट्स ने कुल 45 किलोमीटर का सफर तय किया और देर शाम कोसरियां पहुंचकर छठे दिन की सेलिंग पूरी की।
कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार जैसे वीर योद्धा के अनुभव और प्रेरणादायक शब्द कैडेट्स के लिए जीवनभर की सीख हैं। कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने जिस साहस, दृढ़ संकल्प और देशभक्ति के साथ असंभव परिस्थितियों को विजय में बदला, वही जज्बा आज कैडेट्स में भी दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि तेज हवाओं और ऊंची लहरों के बावजूद कैडेट्स का 45 किलोमीटर की सेलिंग पूरी करना उनके मजबूत हौसले और प्रशिक्षण का प्रमाण है। उन्होंने सभी कैडेट्स को इसी जज्बे, अनुशासन और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।