Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: I participated in the Jantar Mantar student protest wearing a cap and mask: Mohit Chaudhary
{"_id":"6aa170f791926ba5380e7847","slug":"video-hansi-i-participated-in-the-jantar-mantar-student-protest-wearing-a-cap-and-mask-mohit-chaudhary-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में टोपी-मास्क पहनकर शामिल हुआ था : मोहित चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में टोपी-मास्क पहनकर शामिल हुआ था : मोहित चौधरी
हांसी। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन में भिवानी से भाजपा सांसद धर्मवीर के बेटे मोहित चौधरी ने कहा कि वह अपने एक साथी के साथ प्रदर्शन में पहुंचे थे। वह टॉपी व मास्क पहनकर वहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगर वह अपने साथ कई लोगों और कैमरों को लेकर जाते तो मीडिया में यह खबर बनती कि सांसद का बेटा प्रदर्शन में पहुंचा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी को धर्म सेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंगलवार को हांसी में स्वागत किया गया था। इस दौरान प्रेसवार्ता में मोहित चौधरी ने कहा कि किसी भी गलत या देशहित के खिलाफ होने वाले काम के विरोध में देश के युवाओं को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि पेपर लीक होना बेहद गलत था, लेकिन सरकार ने जानकारी मिलते ही कार्रवाई की और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान किया है और बच्चों के हित में कई फैसले लिए गए हैं।
मोहित चौधरी ने जंतर-मंतर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका घर जंतर-मंतर के पास है और वह अपने एक साथी के साथ वहां गए थे। उन्होंने कहा कि वहां रेसलिंग फेडरेशन से जुड़े बच्चे भी बैठे थे और उनके पास उस समय की तस्वीरें भी मौजूद हैं।मोहित चौधरी ने साफ कहा कि वह किसी प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी का प्रचार नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि अगर वह 10 कैमरे और कई लोगों को साथ लेकर जाते तो यही कहा जाता कि धर्मवीर सिंह का बेटा वहां पहुंचा है। लेकिन उनका मकसद प्रचार करना नहीं, बल्कि युवाओं के मुद्दे को समझना और उनके साथ खड़ा होना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।