Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi: Cows were worshipped at the Haryana Gaushala on the occasion of Gopashtami; devotees prayed for happiness and prosperity.
{"_id":"6afc7c8aaf400e644005d18a","slug":"video-hansi-cows-were-worshipped-at-the-haryana-gaushala-on-the-occasion-of-gopashtami-devotees-prayed-for-happiness-and-prosperity-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: गोपाष्टमी पर हरियाणा गोशाला में हुआ गौ पूजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: गोपाष्टमी पर हरियाणा गोशाला में हुआ गौ पूजन, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना
हांसी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हांसी के गढ़ी मोहल्ला स्थित हरियाणा गोशाला में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गौ माता का पूजन किया और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान सुरेश भजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे। पूरे गोशाला परिसर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता को समर्पित है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने यानी गौचारण की लीला शुरू की थी। इसी कारण इस दिन गाय और बछड़ों की विशेष पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में गौ माता को पूजनीय माना गया है और उनकी सेवा को पुण्यदायी बताया गया है। इस अवसर पर कमलेश गर्ग,धर्मबीर रतेरिया, अग्रवाल, प्रवीण बंसल और नकुल अग्रवाल ने कहा कि गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता का पूजन कर उन्हें नमन किया गया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार गायों को चराने का कार्य शुरू किया था। इसलिए यह पर्व गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव प्रकट करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और संरक्षण करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में गौ सेवा, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ती है। गोपाष्टमी के अवसर पर सभी ने उत्साह और आनंद के साथ गौ पूजन किया तथा गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।