{"_id":"6afc9a486a1776eb2c066dd9","slug":"wait-another-two-months-for-the-e-city-bus-terminal-to-be-ready-hisar-news-c-21-hsr1005-994274-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ई-सिटी बस अड्डा तैयार होने में दो और महीने करें इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ई-सिटी बस अड्डा तैयार होने में दो और महीने करें इंतजार
विज्ञापन
वर्कशॉप में खड़ीं सिटी बसें
हिसार। 26 जनवरी 2025 से शहर में दौड़ रहीं ई-सिटी बसों के बेड़े में विस्तार के लिए जरूरी ई-सिटी बस अड्डा तैयार होने में दो माह और इंतजार करना पड़ेगा। बस अड्डे काम निर्माण एजेंसी को दिसंबर तक पूरा करना था लेकिन डिपो स्थल पर पेड़ कटाई के विवाद की वजह से फरवरी 2027 तक हो पाएगा। अभी शहर में पांच बसें चल रही हैं। बस अड्डा बनने के बाद इनका संख्या 50 की जानी प्रस्तावित है।
ई-सिटी बसों का संचालन अभी रोडवेज बस स्टैंड के पिछले गेट से किया जा रहा है। बसों को चार्ज करने के लिए वर्कशॉप में एक महज एक चार्जिंग प्वाइंट बना है। इस पर एक बार में एक ही बस की बैटरी चार्ज हो सकती है। राज्य सरकार ने शहर में सिटी बसों की संख्या 50 किए जाने की घोषणा कर रखी है लेकिन इससे पहले व्यवस्थित बस डिपो होना जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ बस अड्डे का निर्माण इसी साल अप्रैल में शुरू हुआ था। टेंडर की शर्तों के अनुसार निर्माण एजेंसी मैसर्स हरपाल सिंह को दिसंबर 2026 तक इस काम को पूरा करना था। एजेंसी ने अब दो महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। डिपो स्थल पर पेड़ों की कटाई के विवाद के कारण निर्माण कार्य कई दिन तक बंद रहा। इसका असर बस अड्डे के साथ नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर भी पड़ेगा।
12.87 करोड़ रुपये से 3 एकड़ में बन रहा बस अड्डा
परियोजना पर करीब 12.87 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डिपो की वर्कशॉप की करीब तीन एकड़ जमीन पर बस अड्डा बनाया जा रहा है। यहां एक साथ 50 सिटी बसों को खड़ा करने और उनकी चार्जिंग की सुविधा होगी। नई बसें आने के बाद शहर के प्रमुख रूटों पर हर पांच से सात मिनट में बस उपलब्ध कराने की योजना है। फिलहाल पांच बसें आजाद नगर, आधार अस्पताल और रायपुर रूट पर सेवाएं दे रही हैं।
विज्ञापन
45 नई बसों का इंतजार अभी बरकरार
शहरवासियों को नई बसों के लिए भी बस अड्डे के तैयार होने का इंतजार करना होगा। यहां 45 नई बसें पहुंचनी हैं। इनके संचालन से ऑटो के मुकाबले कम किराये में सफर की सुविधा मिलेगी। फिलहाल ऑटो का न्यूनतम किराया 20 रुपये है जबकि सिटी बस में 10 रुपये है। बसें पूरी तरह वातानुकूलित और बैटरी से संचालित होंगी। यात्रियों को गर्मी में आरामदायक सफर मिलेगा।
इन रूटों पर भी उपलब्ध होगी सिटी बस
नई बसों के आने से कैमरी रोड, तोशाम रोड, दिल्ली रोड, बालसमंद रोड और मिल गेट रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर सेवा उपलब्ध होगी। शहर से सटे कैमरी, चंदन नगर, आर्य नगर, डाबड़ा, मय्यड़, रायपुर और मिर्जापुर गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा। फिलहाल कुछ मार्गों पर बैटरी से चलने वाले ऑटो उपलब्ध हैं लेकिन न्यूनतम किराया 20 रुपये है।
पेड़ों की कटाई से थमा था निर्माण कार्य
सिटी बस अड्डे के निर्माण में देरी की प्रमुख वजह पेड़ों की कटाई रही। पिछले दिनों निर्माण में बाधा बन रहे कुछ हरे पेड़ों को काट दिया गया था। बिना अनुमति कटाई किए जाने के आरोपों के चलते मामला विवादों में आ गया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने भी इसकी जांच की थी। इस विवाद के चलते निर्माण कार्य कई दिनों तक बंद रहा।
-- -
निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बीच में कुछ दिन काम प्रभावित हुआ था लेकिन अब तेजी से चल रहा है। बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरा होते ही बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज हिसार डिपो।