Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Akshaya Navami will be celebrated today

Hisar News: आज मनाई जाएगी अक्षय नवमी,

Tue, 17 Nov 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 17 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Navami will be celebrated today
हिसार। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बुधवार को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन श्रद्धालु आंवले के पेड़ की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।
विज्ञापन

पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की भी विशेष परंपरा है। धार्मिक मान्यता है कि अक्षय नवमी पर किए गए पूजा-पाठ, दान और पुण्य कर्मों का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसी मान्यता के चलते श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पंडित राम नारायण ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव का वास होता है। इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। श्रद्धालु पेड़ की जड़ में जल अर्पित कर रोली, चावल और कलावा चढ़ाते हैं। इसके बाद परिक्रमा कर परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। पूजा संपन्न होने के बाद परिवार के सदस्य पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि कार्तिक नवमी से कार्तिक पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के पेड़ में विराजमान रहते हैं। इस अवधि में पेड़ की पूजा और उससे जुड़े धार्मिक कार्यों को विशेष फलदायी माना जाता है। अक्षय नवमी पर बिना मुहूर्त देखे नए कार्यों की शुरुआत करना भी शुभ माना गया है। इसे इच्छा नवमी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना पूरी होती है। संतान सुख की कामना करने वाले दंपतियों के लिए भी इस पर्व का विशेष महत्व है।
धार्मिक आस्था के साथ सेहत से भी जुड़ा है आंवला
अक्षय नवमी पर आंवले की पूजा के साथ इसके सेवन का भी विशेष महत्व है। मौसम में बदलाव के साथ सर्दियों की शुरुआत हो रही है और आंवला बाजार में आने लगा है। आंवले को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि धार्मिक परंपरा के साथ इसे खानपान में शामिल करने का भी विशेष महत्व रहा है।

20 को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी
अक्षय नवमी के बाद 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इसके साथ ही चार माह से चल रहे चातुर्मास का समापन होगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के बाद विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
पूजा का शुभ समय
नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6:04 बजे शुरू होकर 19 नवंबर को सुबह 7:05 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:46 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed