{"_id":"6afc294b21cab8a94a08e61a","slug":"video-minister-in-charge-conducted-a-surprise-inspection-of-paddy-purchasing-centres-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: प्रभारी मंत्री ने धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं
Mukesh Kumar
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:45 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर जिले प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रोजा मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर खरीद की प्रगति और किसानों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान किसानों से सीधे संवाद कर धान बिक्री और भुगतान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि जिले में विभिन्न एजेंसियों के 220 धान क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी केंद्र क्रियाशील हैं। जिले को 3.20 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 3340 किसानों से 23,774.409 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि शुरुआत में पंजीकरण सत्यापन में कुछ दिक्कतें आई थीं, लेकिन अब उनका समाधान हो गया है। वर्तमान में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। पीएफएमएस के माध्यम से उपज का भुगतान भी मिल रहा है। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्रों पर आवश्यक उपकरण और अभिलेख व्यवस्थित मिले। किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर भी संतोष जताया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।