{"_id":"6afc7c91e07f2b965c082f8c","slug":"video-hansi-after-18-years-the-sounds-of-twin-babies-fill-the-family-home-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी: 18 साल बाद परिवार में गूंजीं जुड़वां बच्चों की किलकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी: 18 साल बाद परिवार में गूंजीं जुड़वां बच्चों की किलकारियां
हांसी। कहते हैं कि ऊपरवाले के घर देर है, अंधेर नहीं। ऐसा ही कुछ हांसी के एक सैनी परिवार में देखने को मिला, जहां शादी के 18 साल बाद परिवार में एक साथ दो खुशियों ने दस्तक दी। रेखा नामक महिला ने दो जुड़वां बच्चों बेटा और बेटी का जन्म दिया। लंबे इंतजार के बाद घर में एक साथ बेटे और बेटी की किलकारियां गूंजने से परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। आपको बता दे कि कल्लू सैनी और रेखा की शादी को 18 साल हो चुके हैं। इस दौरान दंपती ने संतान सुख पाने के लिए देश के कई बड़े अस्पतालों और विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज करवाया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। परिवार में चार भाई-बहनों में कल्लू सैनी ही ऐसे थे, जिनके घर बच्चों की किलकारियां नहीं गूंजी थीं। इसके बावजूद दंपती ने उम्मीद नहीं छोड़ी और आखिरकार उनकी मुराद पूरी हो गई। आखिरकार ओम हॉस्पिटल में ऑपरेशन के आधा घंटा बाद पहले बेटे का जन्म हुआ और उसके करीब आधे घंटे बाद बेटी ने जन्म लिया। दोनों नवजात स्वस्थ हैं और मां रेखा की हालत भी ठीक बताई जा रही है। कल्लू सैनी ने परिजनों बताया कि शादी के 18 साल बाद भगवान ने उन्हें बेटा और बेटी का सुख दिया है। एक साथ बेटे और बेटी के जन्म से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। यह उनके परिवार के लिए जिंदगी का सबसे यादगार पल है। घर में खुशियों का माहौल है और रिश्तेदारों व परिचितों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। ओम हॉस्पिटल डॉक्टर डॉ. हितांशी मित्तल ने बताया कि करीब आधे घंटे के अंतराल पर एक स्वस्थ बेटे और बेटी का जन्म हुआ है। परिवार को 18 साल बाद यह खुशी मिली है, जिससे परिजनों में काफी उत्साह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।