Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Former Market Committee Chairman Rajpal Yadav has praised MLA Vinod Bhayana for the development works in Hansi.
{"_id":"6ae8b03121cffbd1f6098a9d","slug":"video-former-market-committee-chairman-rajpal-yadav-has-praised-mla-vinod-bhayana-for-the-development-works-in-hansi-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी के विकास कार्यों को लेकर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल यादव ने की विधायक विनोद भयाना की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी के विकास कार्यों को लेकर पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल यादव ने की विधायक विनोद भयाना की सराहना
हांसी। हांसी के पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन राजपाल यादव का तोशाम रोड स्थित उत्तम नगर में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने हांसी में चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक विनोद भयाना की सराहना की। राजपाल यादव ने कहा कि हांसी में विकास कार्यों को गति देने के लिए विधायक विनोद भयाना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रचार में लोग कुछ भी कहें, लेकिन विकास कार्यों के मामले में विधायक विनोद भयाना लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में स्टेडियम के पीछे के क्षेत्र में विकास कार्यों पर काम चल रहा है। इसके अलावा मिलकपुर से होते हुए टोल के पास तक निकलने वाले साउथ बाईपास को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस लाइन के निर्माण कार्य का जिक्र करते हुए कहा कि इसके लिए पहले 300 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे और अब 200 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी स्वीकृत करवाई गई है।
राजपाल यादव ने बताया कि हांसी में मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हांसी के जिला बनने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं का विस्तार होने की उम्मीद है। सिविल अस्पताल और 100 बेड के अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं से लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में हांसी में विकास के नए कार्य देखने को मिल सकते हैं। उनका दावा है कि इन प्रयासों से शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।