{"_id":"6ae85fe0e815886dbd07cd09","slug":"video-fever-cold-and-cough-patients-increased-in-the-changing-weather-crowd-gathered-in-the-district-hospital-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बदलते मौसम में बढ़े बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बदलते मौसम में बढ़े बुखार, सर्दी-खांसी के मरीज, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़
मैनपुरी। दिन में तेज धूप और रात में ठंडक के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने तक मरीजों को लंबी कतारों में लगना पड़ा। काफी देर इंतजार के बाद मरीजों को उपचार मिल सका।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुखार के सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदलते मौसम के साथ गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने से बीमारियां फैल रही हैं। जगह-जगह गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने और गांवों में जांच कराने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की बढ़ती संख्या इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।