{"_id":"6ae85fda04016ba2760bc9f9","slug":"video-women-throng-the-brajraj-festival-increasing-demand-for-jaipuri-banarasi-and-khadi-garments-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्रजरज महोत्सव में महिलाओं की उमड़ी भीड़, जयपुरी-बनारसी और खादी के परिधानों की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्रजरज महोत्सव में महिलाओं की उमड़ी भीड़, जयपुरी-बनारसी और खादी के परिधानों की बढ़ी मांग
मथुरा। ब्रजरज महोत्सव में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महोत्सव में लगी जयपुरी, बनारसी और खादी के कपड़ों की स्टालें महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं। दीपावली के बाद वैवाहिक आयोजनों और अन्य समारोहों को देखते हुए महिलाएं अपनी पसंद के परिधान खरीदने में जुटी हैं। सुबह से शाम तक स्टालों पर खरीदारों की आवाजाही बनी हुई है।
महोत्सव में जयपुर से आए विक्रेताओं की स्टालों पर रंग-बिरंगे प्रिंट वाले सूट, कुर्ती और पारंपरिक परिधान महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। वहीं बनारसी कपड़ों की स्टालों पर साड़ी और आकर्षक डिजाइन के कपड़ों की मांग है। महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
खादी के परिधानों की स्टालों पर भी खास रौनक देखने को मिल रही है। यहां पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन के कपड़े उपलब्ध हैं। युवतियां और महिलाएं खादी के सूट, कुर्ती और अन्य परिधानों को पसंद कर रही हैं। दुकानदारों के मुताबिक, महोत्सव में दूसरे राज्यों से आए शिल्पकारों और कारोबारियों को भी अच्छा बाजार मिल रहा है।
महिलाओं का कहना है कि एक ही स्थान पर अलग-अलग शहरों के परिधान और हस्तशिल्प उपलब्ध होने से खरीदारी करना आसान हो गया है। महोत्सव में खरीदारी के साथ महिलाएं परिवार के साथ घूमने और खानपान का भी आनंद ले रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।