Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Last rites held for six youths from Hisar who burned to death in a road accident in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर सड़क हादसा: जिंदा जले 6 युवकों का अंतिम संस्कार, पहचान के लिए ब्रेसलेट व कपड़ों के टुकड़ों का सहारा

Tue, 10 Nov 2026 01:33 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 10 Nov 2026 01:33 PM IST
सार

साहिल के पिता सोम कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी बड़े बेटे के फोन के माध्यम से मिली। साहिल और उसके साथी रात करीब एक बजे घर से निकले थे। परिवार को उनके हरिद्वार जाने और आगे के सफर की पूरी जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
Last rites held for six youths from Hisar who burned to death in a road accident in Muzaffarnagar
राखी गढ़ी में एक साथ चार दोस्तों की चिताएं जलीं - फोटो : संवाद

विस्तार

हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जाते समय उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हाईवे पर कार में जिंदा जले छह युवकों का मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया। इनमें मोठ करनैल गांव के दो और राखी गढ़ी के चार युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। राखी गढ़ी में एक साथ चार दोस्तों की चिताएं जलीं, जबकि मोठ करनैल में दो दोस्तों की चिताओं को अग्नि दी गई।

विज्ञापन


शवों की पहचान में आई मुश्किल 
कार में शव बुरी तरह जल जाने के कारण युवकों की पहचान करना अत्यंत कठिन हो गया था। पहचान के लिए उनके हाथ में पहने गए ब्रेसलेट, कपड़ों के टुकड़े और हाथ पर बांधे गए कलावे का सहारा लिया गया। छठे शव को अंकित मलिक का शव मानकर अंतिम संस्कार किया गया। सोमवार रात करीब 11 बजे बाद इन युवकों के शव गांव पहुंचे थे, जिसके बाद मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन




मृतकों का विवरण और उनकी दोस्ती
इस हादसे में राखी खास गांव के चार युवक साहिल (21), अंकित मलिक (23), अंकित (19) और राहुल उर्फ डेनी (22) तथा मोठ करनैल गांव के अमन (21) और अजय (21) की मौत हो गई थी। ये सभी आपस में गहरे दोस्त थे और बचपन से ही एक-दूसरे के साथ रहते थे। उनकी दोस्ती की मिसाल गांव में दी जाती थी। राखी खास के चार युवकों में अंकित और राहुल सगे भाई थे, लेकिन उनका आपसी लगाव दोस्तों जैसा था। दोनों भाइयों की एक साथ मौत ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। वहीं, मोठ करनैल के अमन और अजय भी गहरे दोस्त थे और पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की मदद के लिए मजदूरी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भविष्य के सपने और एक हादसे का अंत
हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक अविवाहित थे और उनकी जिंदगी अभी शुरू ही हुई थी। परिवार को उनसे बहुत उम्मीदें थीं। साहिल पिछले करीब चार साल से गाड़ी चलाने का काम करता था। अंकित मलिक 12वीं पास करने के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। सगे भाई राहुल और अंकित भी अपने परिवार की मदद के लिए मेहनत कर रहे थे। राहुल जींद में ट्रक की बॉडी बनाने वाली दुकान पर वेल्डिंग का काम करता था, जबकि छोटा भाई अंकित राखीगढ़ी में एसी-फ्रिज रिपेयरिंग की दुकान पर काम करता था। मोठ करनैल निवासी अमन और अजय पढ़ाई के साथ मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाते थे। सभी के अपने-अपने सपने थे, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ खत्म कर दिया।

दुर्घटना का कारण और आग का गोला बनी कार
सोमवार सुबह करीब पांच बजे मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर तितावी थाना क्षेत्र के जग्गाहेड़ी के पास उनकी ओरा कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा दो हिस्सों में टूट गया। इसके बाद कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में जाकर पलट गई। कुछ ही क्षणों में कार में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग की लपटों में घिर गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार में सवार सभी छह युवकों की मौत हो चुकी थी।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
साहिल के पिता सोम कुमार ने बताया कि उन्हें हादसे की जानकारी बड़े बेटे के फोन के माध्यम से मिली। साहिल और उसके साथी रात करीब एक बजे घर से निकले थे। परिवार को उनके हरिद्वार जाने और आगे के सफर की पूरी जानकारी नहीं थी। जिस बेटे को कुछ घंटे पहले हंसते-बोलते घर से जाते देखा था, सुबह उसके साथ हुए हादसे की खबर ने परिवार को अंदर तक तोड़ दिया। राखी खास में चार युवकों की मौत से तीन परिवारों में मातम है, जिनमें एक परिवार के दो सगे भाइयों की मौत हुई है। वहीं मोठ करनैल के दो परिवारों के घरों में भी हमेशा के लिए सन्नाटा छा गया है।


दो गांवों में मातम और दोस्तों की यादें हादसे की खबर दोनों गांवों में पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। जिन गलियों में कुछ घंटे पहले दिवाली की रौनक थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग परिवारों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं, लेकिन अपनों को खोने वाले परिवारों को दिलासा देने के लिए किसी के पास शब्द नहीं हैं। पूरे क्षेत्र में दिनभर इसी हादसे की चर्चा होती रही। चौक-चौराहों, गलियों और बैठकों में लोग इन 6 युवकों की दोस्ती और उनके आखिरी सफर को याद करते नजर आए। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि बचपन से एक-दूसरे के साथ रहने वाले ये दोस्त एक ही हादसे में दुनिया छोड़ गए। दिवाली पर जिन घरों में दीप जल रहे थे, वहां अब अपनों की याद में आंसू बह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed