Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Security stepped up at Civil Hospital parking lot during the festive season; vehicles will not be allowed entry without a parking slip.
{"_id":"6ae8602dff22dc91ea049d6d","slug":"video-security-stepped-up-at-civil-hospital-parking-lot-during-the-festive-season-vehicles-will-not-be-allowed-entry-without-a-parking-slip-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में सिविल अस्पताल की पार्किंग में बढ़ाई सुरक्षा, बिना पर्ची नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में सिविल अस्पताल की पार्किंग में बढ़ाई सुरक्षा, बिना पर्ची नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री
यमुनानगर।
त्योहारी सीजन को देखते हुए यमुनानगर के सिविल अस्पताल परिसर में वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अस्पताल की पार्किंग में पहले हो चुकी बाइक चोरी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पार्किंग ठेकेदार की ओर से बैरिकेड लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब अस्पताल परिसर में आने और बाहर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही बिना पर्ची के वाहनों को बाहर निकालने पर रोक लगा दी गई है।
पार्किंग ठेकेदार नवीन पांचाल ने बताया कि अस्पताल परिसर में पहले कई बार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं को रोकने और मरीजों तथा उनके परिजनों के वाहनों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पार्किंग के प्रवेश और निकास द्वार पर बैरिकेड लगाए गए हैं। शुरुआत में कुछ लोग बैरिकेड के बजाय दूसरे रास्तों से अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रहे थे। इससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके बाद व्यवस्था को और सख्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्किंग में कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, जो लगातार आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे हैं। अस्पताल में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंदर जाने दिया जा रहा है। वहीं बाहर निकलते समय वाहन चालकों को पार्किंग की पर्ची दिखानी अनिवार्य है। जिन लोगों के पास पर्ची नहीं होती, उनके वाहन के कागजात की जांच करने के बाद ही बाहर जाने दिया जाता है।
इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई देता है तो उसके आधार कार्ड और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाती है। जरूरत पड़ने पर उसका नाम-पता रजिस्टर में दर्ज किया जाता है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की आशंका
अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर होमगार्ड जवान संजीव कुमार भी तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान नशे के आदी कुछ लोग नशे की आपूर्ति के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बैरिकेडिंग और वाहनों की जांच से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल आने वाले लोगों से भी अपील है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें और वाहन की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
अस्पताल परिसर में आर्यन, फिरोज खान, उसमान, सोनू, अभितोष, गुरदास, पंकज, व होमगार्ड के जवान संजीव कुमार मौजूद रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।