{"_id":"6ae85d3a5cb64dd8cb0a86b5","slug":"video-video-para-parashata-sharavasatava-bl-ashaka-sa-pahal-ka-lkhata-sahataya-ka-paramanae-naha-ka-brabra-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव बोले- अशोक से पहले के लिखित साहित्य के प्रमाण नहीं के बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव बोले- अशोक से पहले के लिखित साहित्य के प्रमाण नहीं के बराबर
नेशनल पीजी कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से ‘नैरेटिव्स बियॉन्ड टेक्स्ट्स : मटेरियल कल्चर, ओरल ट्रेडिशन्स एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के पहले दिन भारतीय इतिहास और मौखिक परंपराओं पर चर्चा हुई। भारतीय मुद्रा विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि सम्राट अशोक के पहले का लिखित साहित्य हमें उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। हालांकि, इससे यह निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता कि उस दौर में विद्वान साहित्य की रचना नहीं करते थे।
उन्होंने कहा कि उस समय विद्वान अपनी रचनाएं लिखते जरूर रहे होंगे, लेकिन उनके लिखित प्रमाण बहुत कम मिलते हैं। इसके पीछे एक प्रमुख कारण मौखिक परंपरा रही। विद्वान अपनी रचनाओं को शिष्यों को कंठस्थ करा देते थे और बाद में अपनी लिखित कृतियों को नष्ट कर देते थे। इस तरह उनकी रचनाएं शिष्यों के माध्यम से मौखिक रूप में पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहीं।
प्रो. श्रीवास्तव ने प्राचीन ज्ञान के संरक्षण और प्रसार में गुरु-शिष्य परंपरा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। संगोष्ठी में भौतिक संस्कृति, मौखिक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों के जरिए इतिहास को समझने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।