Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Tensions between Barala and Babli were visible on stage during the OBC Morcha conference; the two took aim at each other without explicitly mentioning names.
{"_id":"6af5dce4ffd3acf10809087b","slug":"video-tohana-tensions-between-barala-and-babli-were-visible-on-stage-during-the-obc-morcha-conference-the-two-took-aim-at-each-other-without-explicitly-mentioning-names-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में मंच पर बराला बबली में दिखी खींचतान, बिना नाम लिए एक-दूसरे पर साधे निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: ओबीसी मोर्चा सम्मेलन में मंच पर बराला बबली में दिखी खींचतान, बिना नाम लिए एक-दूसरे पर साधे निशाने
टोहाना। भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा भाटिया धर्मशाला में अभिनंदन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मुख्य रूप से शिरकत की। उनके साथ ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला और जिलाध्यक्ष परवीन जोड़ा पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बलदेव सैनी ने की। इस दौरान मंच पर एक अजब सा नजारा देखने को मिला। पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली और राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष के अगल-बगल बैठे नजर आए, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से नजर नहीं मिलाई। दोनों एक-दूसरे से आंखें चुराते हुए नजर आए। भाषण के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बिना नाम लिए एक-दूसरे पर जमकर निशाने साधे, जिससे कार्यकर्ता असमंजस में नजर आए।
सम्मेलन में पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने कहा कि कौन लोग अपने स्वार्थ की राजनीति करते हैं और कौन लोग टोहाना को आगे बढ़ते देखना चाहते हैं, यह सब समझना होगा। पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए स्वार्थ की राजनीति छोड़नी पड़ेगी। पार्टी को मजबूती के साथ हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना पड़ेगा और उनको सम्मान देना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं को डराओगे तो काम कैसे करेंगे। भाजपा में कार्यकर्ता पहले राष्ट्र, दूसरे नंबर पर पार्टी और तीसरे नंबर पर खुद को रखता है। उन्होंने कहा कि गलत चीज का विरोध नहीं करोगे तो शोषण नहीं रुकेगा। एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करो, तभी चौथी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दगा उन्होंने किया, जिन्होंने झंडे भाजपा के लगाए थे घरों पर, लेकिन वोट कांग्रेस में गए। हमने दगा नहीं किया, जब कांग्रेस में थे तो वहां मजबूती से साथ दिया। अब भाजपा ने मुझे बड़े सम्मान के साथ चुनाव लड़वाया है और जब तक शीर्ष नेतृत्व काम देगा, कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को आगे बढ़ाऊंगा।
राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने जवाब में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी धैर्य नहीं खोता, ठोकर खाकर भी किसी से गाली-गलौज नहीं करता। यही कार्यकर्ता पार्टी के निर्देश पर गालियां सुनकर भी नरेश बंसल को नगर परिषद का चेयरपर्सन और नीरू सैनी को वाइस चेयरपर्सन बनाने का काम करता है, लेकिन पीड़ा जाहिर नहीं करता, चुपचाप काम में लगा रहता है।बराला ने कहा कि भाजपा का बहुत विस्तार हुआ है, इसमें कई तरह के लोग आएंगे। इसलिए शांति से काम करते जाना है। पहले कार्यकर्ता गांवों में जाते थे तो उन्हें आडवाणी-वाजपेयी कहकर चिढ़ाया जाता था, राजनीतिक रूप से दबदबे वाले गांवों में निकलना भी मुश्किल था। उन्हीं विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने भाजपा को खड़ा किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से कहा कि कोई कार्यकर्ता पीछे रहकर तकलीफ महसूस न करे, इसकी जिम्मेदारी उनकी भी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी है। दो से तीन सौ तीन तक का सफर कार्यकर्ताओं के परिश्रम, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से तय हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में कमल का सिंबल लेकर आने वाले प्रत्याशी का साथ देना होगा, तभी फतेहाबाद जिले की तीनों सीटें जीत सकते हैं और लोकसभा चुनाव में भी कमल का फूल खिला सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष हर रोज एक नया झूठ लेकर सड़कों पर उतर रहा है। कार्यकर्ताओं को खेत, खलिहान, चौपाल, मोहल्ला, गली और घर-घर जाकर बताना है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने झूठ फैलाया कि 400 से ज्यादा सीटें आईं तो संविधान बदल देगी। विधानसभा चुनाव में लोगों को झूठ का पता चल गया। हरियाणा से बंपर जीत की शुरुआत हुई, फिर दिल्ली, महाराष्ट्र में जीत का बिगुल बजा। डॉ. गुप्ता ने कहा कि 1975 में इंदिरा गांधी ने सत्ता की लोलुपता में आपातकाल लगाया। इंदिरा गांधी वोट चोरी करके सांसद बनीं और प्रधानमंत्री बनीं। 1947 में नेता चुनते समय नेहरू को केवल दो वोट मिले, बाकी सारी वोट सरदार वल्लभभाई पटेल को मिलीं, फिर भी प्रधानमंत्री नेहरू बने। वोट चोरी तो उनके चरित्र और खानदान में चली आ रही है। जहां जीत जाते हैं, वहां ईवीएम ठीक हो जाती है, जहां हार जाते हैं वहां ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बताकर हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने लगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।