{"_id":"6af5f895fbe2b1c7a108de3c","slug":"34-operators-honored-alongside-new-responsibilities-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164518-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नई जिम्मेदारियों के साथ 34 परिचालकों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नई जिम्मेदारियों के साथ 34 परिचालकों को मिला सम्मान
Thu, 12 Nov 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिचालकों को पदोन्नत होने पर बधाई देते रोडवेज अधिकारी। रोडवेज कर्मचारी
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज के टोहाना सब डिपो के 34 परिचालकों को पदोन्नति मिली है। सभी को सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। इस उपलब्धि पर वीरवार को नए बस स्टैंड स्थित सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों ने पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई दी।
महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि पदोन्नति किसी भी कर्मचारी के लिए खुशी और गर्व का अवसर होती है। यह कर्मचारी की सेवाओं, अनुभव और विभाग में उसके योगदान की पहचान भी है। पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। इसलिए सभी कर्मचारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत से करें।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पदोन्नत कर्मचारी विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने में भी अहम योगदान देंगे। कार्यक्रम में यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह और जिला लेखा अधिकारी रविंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी 34 कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
-- -
ये परिचालक हुए पदोन्नत
रोडवेज की ओर से जारी सूची के अनुसार राजेश कुमार (153), सतपाल सिंह (82), राजेश कुमार (25), संदीप (97), जय सिंह (67), संदीप कुमार (247), नरेश कुमार (137), दीपक (63), बलबीर सिंह (18), जयप्रकाश (201), सुशील कुमार (161), संदीप कुमार (30), राजेश कुमार (78), पप्पू सिंह (08), कुलदीप सिंह (89), अमित शर्मा (150), उग्रसेन (120), सुरेंद्र सिंह (134), मांगेराम (238), सोनू (51), बलवान (152), दर्शन सिंह (76), रिकिकेश (46), विरेंद्र (236), लीलूराम (109), दयाकिशन (100), सुरेश कुमार (70), विरेंद्र (91), विजय कुमार (23), नानक चंद (49), दर्शन कुमार (41), विजय कुमार (282), दलवीर सिंह (262) और मंगल सिंह (234) पदोन्नत होकर सब इंस्पेक्टर बने हैं।