Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of preparing a forged agreement arrested

Fatehabad News: फर्जी इकरारनामा तैयार करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accused of preparing a forged agreement arrested
रतिया। मकान बेचने का फर्जी इकरारनामा तैयार कर धोखाधड़ी करने के वर्ष 2022 के मामले में पुलिस ने फतेहाबाद निवासी रजत को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपनिरीक्षक प्रवीन ने बताया कि रतिया निवासी एक महिला की शिकायत पर 20 दिसंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला अनाज मंडी रतिया स्थित एक फर्म की प्रोपराइटर है। शिकायत के अनुसार उसके परिवार और फर्म से संबंधित दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 26 अप्रैल 2022 को उसके फर्जी हस्ताक्षरों से मकान बेचने का इकरारनामा तैयार किया गया था।
विज्ञापन

इसमें मकान की कीमत 40 लाख रुपये दर्शाई गई थी। साथ ही 15 लाख रुपये अग्रिम प्राप्त करना भी लिखा गया था। महिला ने शिकायत में बताया था कि उसे जुलाई 2022 में अदालत से समन मिलने पर इस इकरारनामे की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दस्तावेज पर अपने हस्ताक्षर होने और किसी प्रकार की राशि प्राप्त करने से इनकार किया था। इसके बाद उसने पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब वार्ड 17, शिव नगर, भट्टू रोड, फतेहाबाद निवासी रजत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed