{"_id":"6adcebfdff7090127a0e72eb","slug":"video-ratiya-police-provide-relief-to-commuters-by-removing-a-tree-that-had-fallen-onto-the-road-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर पुलिस ने राहगीरों को दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर पुलिस ने राहगीरों को दी राहत
रतिया। फतेहाबाद पुलिस की ईआरवी-228 टीम ने सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर मानवता और जनसेवा की मिसाल पेश की। पेड़ गिरने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को सड़क से हटाकर किनारे किया। इससे यातायात सुचारू हुआ और लोगों को राहत मिली। जानकारी के अनुसार, रतिया क्षेत्र में सड़क पर पेड़ गिरने से रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। सड़क पर अवरोध होने के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई थी। ऐसे में ईआरवी-228 टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और पेड़ को हटाने की कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों की इस पहल से सड़क पर आवागमन सामान्य करने में मदद मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।