फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temporary path opened; farmers distribute laddus

Fatehabad News: परेशानी का अंधेरा छंटा, पेयजल आपूर्ति शुरू

Sat, 24 Oct 2026 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Oct 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Temporary path opened; farmers distribute laddus
शहर के सिरसा-हिसार रोड पर बिजली ​आपूर्ति बहाल होने के बाद जलीं स्ट्रीट लाइटे। संवाद
फतेहाबाद। जिले में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद शुक्रवार रात कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए। उनके काम संभालते ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम तेज किया गया और महज एक से डेढ़ घंटे में जिले में बिजली व्यवस्था सामान्य हो गई। इससे करीब 200 गांवों के लोगों को अंधेरे से राहत मिली। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद दो दिनों से प्रभावित पेयजल आपूर्ति भी दोबारा शुरू हो गई।
विज्ञापन


हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के ड्यूटी पर नहीं होने से बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में परेशानी हुई थी। जिले में 300 से अधिक फीडर ठप रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यापक रूप से प्रभावित हुई। बिजली नहीं मिलने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित होने के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया था।
विज्ञापन




बिजली खपत में 39 लाख यूनिट की गिरावट

बिजली निगम की हड़ताल के दौरान जिले में बिजली की खपत में भी भारी कमी दर्ज की गई। हड़ताल से पहले जिले में प्रतिदिन करीब 66 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। वहीं 300 से अधिक फीडर ठप रहने के कारण हड़ताल के दौरान खपत घटकर करीब 27 लाख यूनिट प्रतिदिन रह गई। इस तरह बिजली की दैनिक खपत में लगभग 39 लाख यूनिट की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली बहाल होने से पेयजल संकट से मिली राहत

शुक्रवार रात कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद बिजली निगम ने फीडरों और आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इसके बाद एक से डेढ़ घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली आने से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन सामान्य होने लगा। दो दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।



:::::::

जिले के सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति रात्रि को बहाल कर दी गई थी। फिलहाल निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी है।

अशोक मेहता, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed