फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Police crack down on Nahan violence; case registered under seven sections; police working to identify the rioters

वीडियो: नाहन हिंसा पर पुलिस का शिकंजा, सात धाराओं में केस दर्ज, उपद्रवियों की पहचान में जुटी पुलिस

Sat, 24 Oct 2026 05:13 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 05:13 PM IST
Police crack down on Nahan violence; case registered under seven sections; police working to identify the rioters
नाहन में महर्षि वाल्मीकि चौक के साथ स्वागत द्वार लगाने को लेकर शुक्रवार को हुए हिंसक घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दो पक्षों के बीच हुई पत्थरबाजी, पुलिस कर्मियों पर हमले, सरकारी और निजी वाहनों को नुकसान पहुंचाने तथा विवाद शांत करवाने पहुंचे तहसीलदार की सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस थाना नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस अब घटनाक्रम में शामिल लोगों की पहचान कर आगामी कार्रवाई में जुटी है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस चौकी कच्चा टैंक को वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को लेकर विवाद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां गोविंदगढ़ मोहल्ले के कुछ लोग वाल्मीकि चौक से दिल्ली गेट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्वागत द्वार लगाने का कार्य कर रहे थे, जिसका वाल्मीकि बस्ती के लोग विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली-गलौच हुई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एएसपी के अनुसार, थाना प्रभारी नाहन और अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थरों तथा कांच की बोतलों से पथराव शुरू हो गया। बीच-बचाव के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया, जिसमें कुछ पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को चोटें आईं। इस दौरान घटनास्थल पर खड़े सरकारी और निजी वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया। विवाद को शांत करवाने के लिए मौके पर पहुंचे तहसीलदार नाहन की सरकारी गाड़ी का रास्ता रोककर उस पर पथराव किया गया और डंडों से तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है। पुलिस थाना नाहन में बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 121(1), 324(4) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। इन धाराओं में बलवा, गैरकानूनी जमावड़े के सदस्यों की जिम्मेदारी, सरकारी कर्मचारियों के कर्तव्य में बाधा डालने के लिए हमला तथा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे आरोपों से संबंधित प्रावधान शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सिरमौर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। एएसपी ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एमपी: दीपावली से पहले ग्वालियर पुलिस का बड़ा एक्शन, कारखानों और दुकानों से 66 कार्बाइड गन जब्त

24 Oct 2026

फिरोजपुर में एएनटीएफ ने हेरोइन के 30 पैकेटों के साथ दो आरोपी पकड़े, 15 किलो हेरोइन बरामद

काशी में एयर शो का दूसरा दिन, सारंग टीम से जानें- आज कैसा होगा प्रोग्राम

24 Oct 2026

कानपुर के मंगला विहार में मानक के विपरीत निर्माण पर बवाल, लोगों ने हंगामा कर रुकवाया काम

24 Oct 2026

कानपुर: घाटमपुर कूष्मांडा मंदिर जलाशय में जीवंत हुई कृष्ण लीला, उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

24 Oct 2026
विज्ञापन

श्री दरबार साहिब में 25 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व

24 Oct 2026

ऊना: जालंधर के जिंदल परिवार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया चांदी का छत्र, कीमत करीब 3.80 लाख रुपये

24 Oct 2026
विज्ञापन

सोलन: मोहित वर्मा बोले- दिल्ली घेराव में हिमाचल से सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर लेंगी हिस्सा

24 Oct 2026

सोलन: खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट में दूसरे दिन होंगे कई सत्र

24 Oct 2026

ग्वालियर: नर्सिंग छात्रा पर चाकू से हमला, धर्म परिवर्तन के दबाव और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप

24 Oct 2026

भांकरोटा में बस-ट्रक की टक्कर से मचा हड़कंप, 3 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

24 Oct 2026

कुल्लू: दशहरा उत्सव में फैशन शो बना आकर्षण का केंद्र, विभिन्न परिधानों में किया कैटवॉक

24 Oct 2026

लुधियाना में पति ने पत्नी को पीटा

24 Oct 2026

किसानों के रेल ट्रैक जाम करने के अल्टीमेटम से पहले फतेहाबाद प्रशासन ने खोला रास्ता, जाखल में फाटक खुलते ही बांटे लड्डू

24 Oct 2026

भिवानी में ठप सीवर से ढाणा रोड बना दरिया, आवागमन बाधित

24 Oct 2026

सीजी: रायगढ़ में भारतमाला सड़क पर दिखा 19 हाथियों का दल, दोनों तरफ थमे वाहनों के पहिए

24 Oct 2026

सीजी: जांजगीर-चांपा में कोटवारों का धरना, नियमितीकरण और 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक की मांग

24 Oct 2026

मेरठ: IMA हॉल में जैन समाज का भव्य धार्मिक कार्यक्रम, मुनि सौरभ सागर जी महाराज का मिला मंगल आशीर्वाद

24 Oct 2026

मेरठ: विश्व पोलियो दिवस पर जागरूकता रैली, ‘दो बूंद जिंदगी की’ के नारों के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिया पोलियो मुक्त भारत का संदेश

24 Oct 2026

सीजी: एनएच-343 पर निर्माण में लापरवाही के खिलाफ फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

24 Oct 2026

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: काका, ममता भरद्वाज और सुनील राणा के गीतों पर झूमे दर्शक

24 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: लोक गायक अजय चौहान के गीतों पर थिरके मंत्री विक्रमादित्य सिंह

24 Oct 2026

कुल्लू: राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने भगवान रघुनाथ के दरबार में टेका माथा

24 Oct 2026

लुधियाना पुलिस ने नशीले पदार्थों से जुड़े हॉटस्पॉट पर चलाया तलाशी अभियान

24 Oct 2026

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग

24 Oct 2026

Video: मोहन सिंह बिष्ट स्मृति टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवानी विहार-11 के खिलाड़ी

24 Oct 2026

राजस्थान में मौसम के दो रंग, 7 जिलों में बारिश का अलर्ट तो माउंट आबू में बढ़ी ठंड

24 Oct 2026

मध्य प्रदेश में बढ़ी रात की ठंडक

24 Oct 2026

आरएसएस के पथ संचलन में गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने की कदमताल

24 Oct 2026

महराजगंज: हरखपुरा में उत्सव भवन का शिलान्यास

24 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed