{"_id":"6adce4914d89ad395a015ae9","slug":"streets-in-khatik-mohalla-in-poor-condition-residents-express-resentment-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163580-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खटीक मोहल्ले की सड़कें बदहाल, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खटीक मोहल्ले की सड़कें बदहाल, लोगों में नाराजगी
Sat, 24 Oct 2026 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
रतिया। शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए नगर पालिका का विशेष मरम्मत अभियान जारी है। हालांकि वार्ड नंबर-9 के खटीक मोहल्ले सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में अब तक काम शुरू नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों ने ठेकेदार पर चुनिंदा क्षेत्रों में पहले काम कराने का आरोप लगाते हुए जर्जर सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर कराने की मांग की है।
स्थानीय निवासी राजेंद्र कुमार, प्रेम कुमार और अशोक ने बताया कि खटीक मोहल्ले तथा पुराना बाजार से मुख्य बाजार को जोड़ने वाले मार्गों पर गहरे गड्ढे हैं। कई जगह इंटरलॉकिंग टाइलें भी टूटी हुई हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि जिन सड़कों की हालत सबसे ज्यादा खराब है उनकी मरम्मत पहले कराई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि टेंडर की शर्तों के अनुसार सभी वार्डों में समान रूप से मरम्मत कार्य कराया जाए। साथ ही व्यस्त और अधिक जर्जर मार्गों के गड्ढे प्राथमिकता से भरे जाएं जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
:::::
शहर के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत कार्य चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। शेष बचे वार्डों में भी जल्द काम पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए जा रहे हैं। -शुभम, सचिव, नगर पालिका