फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Temporary path opened; farmers distribute laddus

Fatehabad News: कॉलेजों में दाखिले का फिर मौका, एक नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Sat, 24 Oct 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 24 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Temporary path opened; farmers distribute laddus
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में दा​​खिले को लेकर पूछताछ करते विद्यार्थी। संवाद
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए प्रवेश पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब विद्यार्थी एक नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को एक और अवसर मिला है जो निर्धारित समय में आवेदन या दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

जिले में उच्चतर शिक्षा विभाग के अधीन कुल 11 महाविद्यालय हैं। इनमें अभी भी करीब 40 फीसदी सीटें खाली हैं। रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से विभाग ने प्रवेश पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी अपनी इच्छानुसार संबंधित महाविद्यालय और उपलब्ध पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर पर बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले का अवसर मिलेगा। स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम वर्ष में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

----

40 फीसदी सीटें अभी भी खाली
जिले के 11 महाविद्यालयों में अभी भी करीब 40 फीसदी सीटें खाली रह गई हैं। इन रिक्त सीटों को भरने के उद्देश्य से उच्चतर शिक्षा विभाग बार-बार प्रवेश पोर्टल खोल रहा है। जिले में करीब 6 हजार विद्यार्थियों ने पोर्टल पर दाखिले के लिए पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था। इनमें से करीब 4800 विद्यार्थियों ने ही दाखिला करवाया है। पोर्टल के खुलने से ऐसे विद्यार्थियों को भी अवसर मिलेगा जो पहले किसी कारण से दाखिला नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। इच्छुक विद्यार्थी अब एक नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए, ताकि दाखिले का अवसर न छूटे। -गुरचरण दास, प्राचार्य, एमएम कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed