Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
PM SHRI School spokesperson in Tohana on fast-unto-death; has been staging a sit-in for nine days; protest in the city announced for the 31st.
{"_id":"6a925ddd8a747cc33102470e","slug":"video-pm-shri-school-spokesperson-in-tohana-on-fast-unto-death-has-been-staging-a-sit-in-for-nine-days-protest-in-the-city-announced-for-the-31st-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता का आमरण अनशन, नौ दिन से धरने पर बैठे, 31 को शहर में प्रदर्शन का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता का आमरण अनशन, नौ दिन से धरने पर बैठे, 31 को शहर में प्रदर्शन का ऐलान
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर हैं। अनशन स्थल पर उनका कहना है कि वह 20 अगस्त से न्याय की मांग को लेकर बैठे हैं और जब तक न्याय नहीं मिलता, अनशन जारी रखेंगे।
अनूप कुमार ने आरोप लगाया कि एसआईआर कार्य शुरू होने के बाद से ही उन्हें नायब तहसीलदार और एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। जातिगत दुर्भावना से काम करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।
उनका कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए उन पर दबाव बनाया गया और नौकरी खत्म करने की धमकी दी गई। जब कोई मामला नहीं मिला तो षड्यंत्र के तहत स्कूल में बच्चों के माध्यम से उनके खिलाफ झूठा और निराधार मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह पहले मानसिक रूप से स्वस्थ थे, लेकिन लगातार साढ़े तीन महीने की प्रताड़ना से तनाव में हैं।
प्रवक्ता ने स्कूल प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर बिना कानूनी प्रक्रिया के बेचा गया, जिसकी शिकायत उन्होंने एसडीएम से की थी। इसके बाद से प्राचार्य देवेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ प्रशासन के दबाव में उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
उधर, अनूप कुमार के समर्थन में कई सामाजिक संगठन सामने आए हैं। अधिवक्ता पीएस फ़ानर ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी, बहुजन मोर्चा, सर्व कर्मचारी संघ, डॉ. बीआर अंबेडकर चैरिटेबल ट्रस्ट खेड़ा, अन्नदाता किसान यूनियन और गुरु रविदास मंदिर सभा टोहाना सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में डीसी से वार्ता हुई थी, जिसमें समाधान का आश्वासन मिला था। समाज ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 31 अगस्त को दोपहर 3 बजे टोहाना में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।