फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government schemes will reach every household, driven by the resolve to serve

Fatehabad News: सेवा के संकल्प से हर घर पहुंचेगी सरकार की योजनाएं

Fri, 18 Sep 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Government schemes will reach every household, driven by the resolve to serve
फतेहाबाद। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम में आशीर्वाद का द
फतेहाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत वीरवार देर शाम को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लाभार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान आमजन के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से समन्वय के साथ कार्य करते हुए पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने की अपील की।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी के साथ आवेदन और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी नागरिकों को अवगत कराना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में बताया। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर डीसी डॉ. विवेक भारती, एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed